वरिष्ठ पत्रकार रोहित विश्वकर्मा ने अपना पता बदल लिया

Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार रोहित विश्वकर्मा ने ऑनलाइन वीडियो न्यूज प्लेटफॉर्म ‘एडिटरजी’ (Editorji) के साथ अपनी पारी को विराम दे दिया है। रोहित का नया पता NDTV 24X7 है। NDTV के अंग्रेजी न्यूज चैनल में रोहित विश्वकर्मा को रेजिडेंट एडिटर(Resident Editor) बनाया गया है। रोहित यहां आउटपुट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ेंअर्नब गोस्वामी रिटर्न्स!…

इसके पहले रोहित ‘एडिटरजी’ में बतौर कंटेंट हेड अपनी भूमिका निभा रहे थे। रोहित विश्वकर्मा ‘‘एडिटरजी’ से पहले एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में एडिटोरियल कंसल्टेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ेंइंडिया टीवी के बुके में नए एंकर की एंट्री

IIMC के स्टूडेंट रहे रोहित विश्वकर्मा ने साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत ‘स्टार न्यूज’ के साथ की थी। 2004 से 2008 तक अलग अलग पदों पर काम करने के दौरान रोहित को यहां एंकरिंग का भी मौका मिला। उन्होंने ज्योतिष पर आधारित कार्यक्रम ‘तीन देवियां’ की भी शुरुआत की थी। इसके बाद रोहित ने इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया। रोहित उस वक्त के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी की कोर टीम का हिस्सा थे।

अलग-अलग पदों पर रहते हुए रोहित इंडिया टीवी में सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर तक पहुंचे। इसके बाद रोहित ने आजतक का दामन थाम लिया। रोहित यहां मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज बनाए गए। कुछ अलग करने की चाह लेकर रोहित दिल्ली छोड़ मुंबई चले गए और वहां TV-9 मराठी में बतौर कसंल्टिंग मैनेजिंग एडिटर ज्वाइन किया।

कुछ साल काम करने के बाद रोहित फिर से दिल्ली लौट आए। रोहित ने बतौर डिप्टी मैनेजिंग एडिटर इंडिया न्यूज ज्वाइन किया। हालांकि रोहित की पारी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। और करीब 8 महीने काम करने के बाद ही रोहित ने एबीपी न्यूज का रुख कर लिया।

खबरी मीडिया की तरफ से रोहित विश्वकर्मा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Rohit Viswakarma, Senior JournalistKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *