26 May 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: बिस्तर पर बैठकर कभी भी भोजन ना करें…जानिए क्यों?

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपका कोई रुका पूर्ण होने मन प्रसन्‍न होगा और आपको लाभ होगा। आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। बेहतर होगा कि रोजमर्रा के काम में लापरवाही न करें वरना आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कोताही न बरतें। नए संपर्क से आपकी किस्‍मत का सितारा बुलंद होगा।

वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप किसी शारीरिक समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी बड़े अधिकारी से अपने प्रमोशन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको मिलने के पूरी संभावना है। आप किसी काम को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। आपके माता-पिता अपने जरूरी कामों को लेकर कोई सलाह मशवरा कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को आप नजर अंदाज ना करें।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। आपके लिए आज नौकरी और व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, लेकिन आपको मेहनत करने से सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ हास परिहास में समय बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में मान सम्मान और बढ़ेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपने परीक्षा की तैयारी में अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे तो भविष्य में वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है जिस कारण आप उनको किसी कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को आज हर कार्य में सफलता मिलेगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। बेहतर होगा कि आप बिना वजह की चिंता से दूर होकर अपने काम पर ध्‍यान दें। आज दूसरों के मामले में बोलने से बचें, वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। अनावश्यक चिंताओं की वजह से आपका मन परेशान होगा। आपको उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्य क्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी को कुछ नए कपड़े लेकर आ सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके बॉस भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ तो रहेगा, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो आप उसमें दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय ले नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके पद व अधिकार में वृद्धि होगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी और आपको लाभ होगा। आपके लिए दूर और पास की यात्रा के योग बने हैं। व्यवसायिक मामलों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काफी दौड़भाग हो सकती है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: किचन में ये चीजें ना गिरने दें..लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज!

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने आस पड़ोस में कार्य क्षेत्र में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी झगड़े व झंझटों में पड़े रहने के कारण अपने काम पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। राजनीति में कार्यरत लोग खुद को साबित करने में लगे रहेंगे।  यदि शेयर मार्केट में धन का निवेश किया था तो नुकसान होने की संभावना है। कोई शारीरिक समस्या होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में आज का दिन कुछ मिलाजुला रहेगा और आज हर मामले में सावधानी से काम करें। किसी बड़े अधिकारी से अनबन होने से आपका नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। आज किसी काम से मित्रों के साथ आपको जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा।  किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, उसके लिए भी वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कोई नई साझेदारी कर सकते हैं जो आपके लिए अच्छी रहेगी।  आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो माता-पिता को लेकर जाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आपको लाभ होगा। वाहन और भूमि खरीदने की दिशा में काम कर सकते हैं। आपके लिए स्थान परिवर्तन के सुखद संयोग भी बन सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आप कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश से नुकसान होने की संभावना है। यदि आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय आप सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में समस्या हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में  आपको अधिक मेहनत लगेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)