21 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः बुध पूर्णिमा से चमकने वाली है इन 4 राशि वालों की क़िस्मत!

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको लाभ होगा। आज आपकी कोई पुरानी महत्‍वाकांक्षा पूर्ण होगी और ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके संबंध पहले से और मधुर होंगे। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने की आशंका है। किसी विवाद में पड़ने से बचें और खुद पर नियंत्रण रखें। शाम के वक्‍त किसी योजनापूर्ति से आपको लाभ होगा। किसी अतिथि आगमन से खर्च और काम दोनों बढ़ सकते हैं।

वृष राशि (Tauras)   आज आप कोई नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप कोई भी काम योजना बनाकर ही आगे बढ़ाएं। आप अपने काम को कल पर न टालें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी से कोई धन संबंधित मदद लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर ढील नहीं देंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज कारोबार में आपको लाभ होगा। आज राजनीतिक मामलों में भी आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। दोपहर के बाद किसी कार्य में कुछ नया करने की रूपरेखा बनेगी। पुण्‍य कार्य से आपको लाभ होगा और अभिष्ट सिद्धि मिलेगी। रात में परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अपनी दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए की जानी वाली मेहनत सफल होगी। आप अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें,वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते है। यदि आप किसी को धन उधार देंगे,तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बहुत ही सोच विचार करना होगा। आपकी आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा। कुछ मामलों में आपको लाभ होगा तो कुछ मामलों में हानि हो सकती है। जरूरी कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आपको आज कुछ नए काम पर फोकस करना पड़ेगा। आपको भाग्‍य का साथ मिल रहा है और कारोबार में आपको अच्‍छा मुनाफा होगा। संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे।

कन्या राशि (Virgo)   आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपनी मर्जी चलाने के कारण समस्या में आ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जो जातक किसी नए काम को लेकर सोच विचार कर रहे थे, तो वह उसमें आगे बढ़ेंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपको कुछ नए मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी।

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलेगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। आपके व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी और कोई मनपसंद कार्य आपको करने को मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। इसलिए इस मामले में सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त करने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपका दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा और ऐसा करने से आपको आत्मसंतुष्टि मिलेगी। इस सुख की तुलना किसी दूसरे सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। शाम का वक्‍त देव दर्शन में बीतेगा और परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में भूलकर भी ना रखें ये मूर्ति

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजनेस में उधेड़बुन में लगे रहने के कारण अपने पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान कम देंगे। लड़ाई झगड़े के कारण पारिवारिक रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को करियर में भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको किसी महान सफलता के मिलने से हर्ष होगा। अचानक से बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चले आ रहे विवाद का अंत होगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा। आपके बिजनेस मे चार चांद लगेंगे। आप लोगों की बातों को समझ कर आगे बढें। यदि आप किसी को पार्टनर बनाएंगे तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आपको अपने अधिकारी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को कार्यक्षेत्र में समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आपकी संतान कही घूमने फिरने जाए तो आप भी साथ जाएं। 

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)