17 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नहीं आएगी ग़रीबी..बस करने होंगे ये उपाय

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज ग्रहों के शुभ योग से आपको जबर्दस्‍त लाभ होगा। आपकी कारोबार से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी और आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको हर मामले में दोस्‍तों का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्‍य मिलेगा। आज किसी कारण से आपको निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम को कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और आप नए जोश से जुट जाएंगे।

वृष राशि (Tauras)  आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान करियर को लेकर परेशान रहेगी। आपको परिजनों से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करनी होगी।  आप ऑनलाइन कोई शॉपिंग कर सकते हैं। आपको किसी बचत योजना में निवेश करना अच्छा रहेगा। 

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको किसी मूल्‍यवान वस्‍तु को पाने का मौका मिल सकता है। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में आपको आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और शाम के वक्‍त अचानक धन लाभ होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। शाम में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में कोई जरूरी कार्य पूरा करना पड़ सकता है। आपको सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने से आपके परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको उन्हें दूर करने के लिए योजना बनानी होगी। आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। आप अपने धन को सही काम में लगाएं। बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्‍मान मिलेगा और आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। भागदौड़ आपको अधिक करनी पड़ सकती है। आज किसी बीमारी से आपको जूझना पड़ेगा। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)   आज आपकी तरक्की को देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। आप अपने संतान की मनमर्जी न चलने दें। बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने बच्चे को थोड़ा समय दें, क्योंकि उसका असर  उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। महिला मित्रों को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको  उसमें कुछ ढील देने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। आपके आसपास काम का का माहौल काफी अच्‍छा होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में रुका धन हाथ आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपको कहीं पास और दूर की यात्रा पर जाने से खुशी होगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के आप व्यस्त रहेंगे। आप इन सब के साथ-साथ अपने बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आपको  परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग  काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी समय दे, नहीं तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों पर पढ़ाई का जोर अधिक रहने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा। आज शाम के वक्‍त डॉक्‍टर के पास दौड़ना पड़ सकता है। आज का दिन बीमा‍रियों की जांच करने में बीतेगा। आपको आज कहीं किसी की मदद करने भी जाना पड़ सकता है। आज आपको अपने खानपान का ध्‍यान रखना चाहिए। आपको अपने घर में कुछ जरूरी खर्च करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: पर्स में रखें ये चीज़..हो जाएगी ग़रीबी दूर!

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है।  आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ बाहरी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती के कारण पछतावा होगा। आपकी माता जी  आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा। आपकी कोई डील पार्टनरशिप में फाइनल हो सकती है, जिसमें आप लिखा पढ़ी अवश्य करें।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा और आज आपको दूसरों के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शनि की अशुभ दशा की वजह से आज आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके काफी कामों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया हुआ है, तो आप उसमें उनकी सलाह ले सकते हैं। ट्रैवलिंग कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें  कहीं अच्छी जगह घूमने फिरने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।  आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)