14 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। दोस्‍तों के साथ समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा और आपकी मनोकामनाएं सफल होंगी। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आपके लिए ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं और शाम तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के काम में आपको विशेष सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है।

ये भी पढ़ेंः Vastu: वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें, वरना चली जाएंगी खुशियां

वृष राशि (Taurus) वृषभ राशि की के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आपके किसी अजीज मित्र से बहुत अच्छा गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। अगर आप बहुत अधिक खुश होंगे। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है,  जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी से आप अपने अक्षरों के साथ सद्भाव रखें। तभी आपकी तरक्की हो सकती है। सेहत को लेकर आपका मन बहुत परेशान हो सकता है। आप किसी अच्छे से डॉक्टर को दिखा कर अपना  इलाज करवाये।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, जिसके कारण आपको अपने कामों को करने में समस्या होगी। आप कई योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छे रहेगी। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मनमानी चलाने से पछताएंगे, तभी जूनियर्स को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों के काम का उनके साथी विरोध कर सकते हैं, जिसके कारण उनकी छवि खराब हो सकती है। आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति और संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी का सहयोग बढ़ाने से आपको भरपूर मात्रा में लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोग कार्यस्थल पर व्यर्थ के मुद्दे पर बहस न होने दें, इससे आप अपनी सामाजिक छवि को खराब होने से बचा सकेंगे। ऐसे व्यापारी जो अपना माल एक्सपोर्ट करते हैं, उन्हें माल खरीदने वाली संस्था के बारे में भी अच्छे से पता कर लेना चाहिए। युवाओं का हंसमुख व्यवहार उनके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी कराएगा, समय मिले तो मित्रों की भी छटनी करते रहें।

कन्या राशि (Virgoआज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कुछ नया करने की सोच विचार करते रहेंगे। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी और आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra)   आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जन कल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में आपका पूरा प्रयास रहेगा। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें  आपको जीत मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दानपुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) इस राशि के लोगों के लिए आज फायदे का दिन है। आज आपकी धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। अगर आज किसी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो आपका काम पूरा होगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा और आपके लिए कानूनी मामलों में सफलता के योग बने हैं। स्थान परिवर्तन की योजनाएं सफल होंगी और आपको ऑफिस में बॉस की तरफ से तारीफ सुनने को मिलेगी। दिन के बाद के हिस्‍से में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष रहेगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा और लोग आपका सहयोग करेंगे।

धनु राशि (Sagittariusदोस्तों और परिवार के साथ भोजन शेयर करने के लिए समय निकालें। इससे आपको उस रहस्य या नुकसान के बारे बताने का मौका मिलेगा जिससे आप चिंतित हैं। पैसा अभी आपके तनाव का कारण बन सकता है। आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज रोमांटिक भावनाएं आपके दिन को कुछ खास बनाने वाली है। प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपने अंदर ऊर्जा महसूस करेंगे जो आपको प्रेरित करेगी। 

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने अंदर चल रही कमियों को निकाले और यदि कोई गलती हो, तो उसमें आपको तुरंत माफी मांगनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलना है, नहीं तो बाद में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिस्थितियों को देखकर चलने की आवश्यकता है और आप किसी काम को लेकर अति उत्साहित ना हो। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास गति पकड़ेंगे। मित्रों और सहकर्मियों के साथ आप कोई धोखा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए समस्या हो सकती है। साझेदारी में काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपको कुछ अनुबंधों का लाभ मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-14 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 14 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)