12 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Shastra: घर में ईशान कोण का क्या है महत्व..ज़रूर पढ़िए

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। आपको कमाई के उम्दा अवसर मिलते रहेंगे। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप बिजनेस के काम को लेकर भाग दौड़ करेंगे, जिस कारण आपको शारीरिक थकान कमजोरी आदि की समस्या हो सकती है। भाई या बहन से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करें। ये आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आप कोई जरूरी योजना आरंभ कर सकते हैं। इसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और आपको पैसों के मामले में फालतू खर्च से बचने की सलाह है। वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल जमीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको कोई भी काम करते समय सावधानी बरतनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से  धोखा मिल सकता है। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। अपने मनमाने व्यवहार के कारण काम में समस्या आ सकती है। बिजनेस में आपने यदि किसी को पार्टनर बनाना चाहते हैं,तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको हर तरफ से पूरी तरह से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा आप विभिन्न कार्यों में सक्रियतापूर्वक भाग लेंगे। आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय अध्यात्म में बीतेगा और आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। रात में कोई तोहफा या सरप्राइज आपको मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)   आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो भविष्य में उससे आपको दुगना लाभ मिलने की संभावना है। आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। उसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। आपके लिए भाग्‍यशाली दिन है और आपके कार्य सफल होंगे। आपके जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर होगा कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। आपको अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को जाहिर करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे मिलने आए तो आप उसमें कोई पुरानी गिले शिकवे ना करें। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप जो भी कार्य साहस के साथ करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इनका सामना आप साहस के साथ करेंगे और विजेता बनकर उभरेंगे। आपके धन में वृद्धि के योग हैं आपका भाग्‍य साथ देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। परिवार से जुड़ी समस्याओं को आपको नजरअंदाज नहीं करना है। आपको दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाई थी, तो आपकी वह अभिलाषा पूरी हो सकती है। अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो क़ानूनी समस्या में उलझ सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। अन्तर्मन की पुकार को सुनें तो कोई फैसला करें। हर मामले में अतिवादी से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक सीखें। अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप जीवनसाथी की किसी गलत बात का विरोध कर सकते हैं, जिस कारण आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। लम्बे समय से विवादों में पड़ी सम्पत्ति का फैसला आपके पक्ष में होता नज़र आएग। कार्यक्षेत्र में काम में ढील देने के कारण समस्या आ सकती है। आपके अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)