Rajasthan: Second big list in 15 days, transfer of RAS officers, see full list

Rajasthan: 15 दिन में दूसरी बड़ी लिस्ट, RAS अफसरों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Spread the love

Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) में तबादले का दौरा जारी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के बाद अब भजनलाल की सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस आदेश में 183 अधिकारियों का नाम शामिल है। जिनका ट्रांसफर रातों-रात कर दिया गया। पिछले 24 घंटे में यह तीसरी लिस्ट है। जिसमें अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।  

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राजेश सिंह को राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जसवंत सिंह को बीकानेर का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पढ़िए लिस्ट

  • जसवंत सिंह को अतिरिक्त संभावित आयुक्त बीकानेर बनाया गया है।
  • राजेश सिंह को राजस्थान पर्यटन विकास निगम में कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।
  • विवेक कुमार को अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीयन मुद्रांकन जयपुर बनाया गया है।
  • सुरेश कुमार नवल को राजस्व अपील अधिकारी जयपुर बनाया गया है।
  • सुनील भाटी को अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रदीप सिंह सांगवान को अतिरिक्त आयुक्त योजना एवं नीति आबकारी विभाग जयपुर दिया गया है। 
  • वीरेंद्र सिंह को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति जनजाति वित्त की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कुमारी सुनीता चौधरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बनाया गया है।
  • रचना भाटिया को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बनाया गया है। 
  • दीप्ती शर्मा को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजमेर बनाया गया है।
  • मुन्नी मीणा को संयुक्त शासन सचिव शिक्षा विभाग दिया गया है। 
  • नीलिमा तक्षक को निदेशक मुद्रा एवं लेखन सामग्री विभाग दिया गया है।
  • राकेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुचामन सिटी बनाया गया है। 
  • मेघराज सिंह मीणा को अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।
  • शिवचरण मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बनाया गया है।
  • सुनीता पंकज को संगीत नाटक अकादमी का सचिव बनाया गया है।
  • ओमप्रकाश मेहरा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अतिरिक्त जिला परिषद भीलवाड़ा बनाया गया है। 
  • राम अवतार गुर्जर को उपमहानिरीक्षक पंजीयन मुद्रण अजमेर बनाया गया है। 
  • मुकेश कुमार को अतिरिक्त जिला कलक्टर बनाया गया है।
  • सुमन पंवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर चतुर्थ बनाया गया है।
  • लोकेश कुमार मीणा को अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर की जिम्मेदारी गई है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर भजनलाल की सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला!

22 IAS-58 IPS अफसरों का ट्रांसफर

इससे पहले राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 22 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 58 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के तहत 6 संभागीय आयुक्त एवं 6 जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग में 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक और 2 रेंज पुलिस महानिरीक्षक का तबादला किया गया है। 

बता दें कि 15 दिन में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों की यह दूसरी बड़ी लिस्ट है। इससे पहले 386 RAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।