running hose

7 Horse Painting: 7 घोड़ों की पेंटिंग लगाएं इस दिशा में, घर में होगी धन की बारिश

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

7 Horse Painting: आज से नहीं बल्कि बीते कई वर्षों से घोड़े की पेंटिंग ( Horse Painting) घर के इंटीरियर डिजाइन का हिस्सा रहा है। माना जाता है कि घोड़े की तस्वीर लगाने से घर में पॉजिटिव माहौल रहता है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि घोड़ा शक्ति, प्रगति, शांति और उपलप्धि का प्रतीक होता है।
7 घोड़े की तस्वीर को यदि आप अपने लिविंग रूम में सजाते हैं, तो वे सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करने का एक सबसे बेहतरीन तरीका होता है।

वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, लोगों को अपने घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें को लेकर के सावधानी बरतने की जरूरत होती है,स्पेशली जब बात हो दीवार के सजावट की, जैसे कि किसी की फोटो या वॉल हैंगिंग।

ऐसे में आज हम आपको 7 घोड़े की तस्वीर को घर में मतलब समझने से लेकर इसके लगाने की सही दिशा के बारे में सबकुछ बताएंगे, जिससे आपके घर में बरकत होगी।

सबसे पहले समझिए कि घोड़े की पेंटिंग ( Horse Painting) में 7 घोड़े का महत्व
दरअसल, अंक 7 का एक विशेष महत्व है। इसे बहुत ही भाग्यशाली अंक माना जाता है। पौराणिक कथाओं में भी अंक 7 के बारे में जिक्र किया गया है। वहीं, आप देखें तो इन्द्रधनुष में 7 अंक, 7 महासागर, 7 नक्षत्र और प्राचीन कथाओं में 7 सप्त ऋषि इसके कुछ उदाहरण हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म की शादी में देखें तो दुल्हा और दुल्हन को विवाह के समारोह में 7 शपथ लेनी होती है। इसलिए संख्या 7 बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में दान करें 5 वस्तु..हो जाएंगे मालामाल

अब जानिए कि 7 घोड़ों की पेंटिंग में सात घोड़ों का क्या महत्व होता है
हिंदू धर्म के अनुसार देखें तो सात घोड़ों को सूर्य के देवता सूर्य के साथ देखा जाता है। ये घोड़े रथ को खींच रहे होते हैं, जिसके ऊपर भगवान सूर्य विराजमान होते हैं। ये घोड़े की तस्वीर की शुभता को दर्शाता है।
वहीं, घोड़ा बुद्धि, शक्ति और शांति का भी प्रतीक माना जाता है, इसलिए ये घर में सकारात्मकता को फैलता है।
वहीं, फेंगशुई के अनुसार ये पैसे – रूपये से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

Pic: Social Media

जानिए घोड़े की तस्वीर को किस दिशा में लगाना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो 7 घोड़े की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ अच्छा होता है। क्योंकि दक्षिण दिशा सफलता की प्रतीक होती है, इसलिए इस दिशा में 7 घोड़े की तस्वीर आप लगा सकते हैं।

अब जानिए कि 7 घोड़ों वाली पेंटिंग के बैकग्राउंड के बारे में कुछ खास बातें

बैकग्राउंड में समुद्र का तट हो तो
अधिकतर आपने भी देखा होगा कि 7 घोड़ों की पेंटिंग में समुद्र का बैकग्राउंड दिखाई पड़ता है। आपको घोड़े के पीछे समुद्र या समुद्र के किनारे दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग देखने को आसानी से मिल जाएगी। ऐसी पेंटिंग घर में लगाने से सकारात्मक माहौल रहता है और मान्यता के अनुसार लक्ष्मी मां खुश होती हैं।

Pic: Social Media

बैकग्राउंड में चंद्रमा वाली 7 घोड़े की पेंटिंग
अगर आप अपने घर या ऑफिस में 7 घोड़े की पेंटिंग लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो बैकग्राउंड में चंद्रमा वाली तस्वीर को भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ये बहुत लकी साबित हो सकता है। वहीं, इससे घर में शांति का माहौल रहता है।

Pic: Social Media

बैकग्राउंड में सूर्यदय वाली 7 घोड़े की पेंटिंग
इसे भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि ये मान्यता के अनुसार सफलता को अपनी ओर आकर्षित करती है और विफलताओं को कम करने में सहायक मानी जाती है।

Pic: Social Media