Pushkar Dhami: Uttarakhand BJP celebrates hat-trick in Haryana and victory of Jammu and Kashmir, special message from CM Dhami…

Pushkar Dhami: हरियाणा में हैट्रिक और जम्मू-कश्मीर की जीत पर उत्तराखंड BJP का उत्सव, CM Dhami का खास संदेश…

Spread the love

Pushkar Dhami: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर इतिहास रच दिया है और जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा। इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड भाजपा में जबरदस्त उत्साह देखा गया। देहरादून (Dehradun) स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न जोरदार ढंग से मनाया। जिसमें मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी की गई और ढोल की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके।

मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने इस जीत पर खुशी जाहिर की और कहा, “हरियाणा की विकास यात्रा आगे भी जारी रहेगी। किसानों और जवानों की हुंकार ने भाजपा (BJP) को तीसरी बार सत्ता में पहुंचाया।” मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की यह प्रचंड जीत पिछले दस वर्षों में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों का परिणाम है।

धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड जीत हासिल की है। यह जीत मुख्यमंत्री नायब सैनी के ऊर्जावान नेतृत्व पर जनता द्वारा लगाई गई विश्वासरूपी मुहर है। सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।”

महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने इस जीत को “डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों की जीत” बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत जातिवाद की राजनीति पर राष्ट्रवादी विचारों की विजय है। कांग्रेसी (Congress) झूठे वादों पर भाजपा (BJP) की गारंटी और संविधान के नाम पर भ्रम फैलाने वालों पर लोकतांत्रिक विश्वास की जीत है।”

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: केदारनाथ उपचुनाव से पहले CM Dhami की घोषणाओं की बौछार, सड़कों से लेकर विकास योजनाओं का ऐलान

भट्ट ने कहा कि यह जीत आरक्षण के नाम पर देश को बांटने वाली सोच के खिलाफ, देश को एकजुट करने वाली सोच की जीत है। उन्होंने भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की और जनता का आभार जताया।

उत्तराखंड भाजपा का योगदान

मुख्यमंत्री धामी (Chief Minister) ने जम्मू-कश्मीर (J&K) और हरियाणा के चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उत्तराखंड भाजपा के कई विधायक भी इन चुनावों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। पार्टी ने दोनों राज्यों में कई सीटें जीतीं, जिससे कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: ‘लखपति दीदी अभियान-शक्ति को सम्मान’ समारोह में पहुंचे CM Dhami ने दी करोड़ों रुपए की सौगात!

इस जीत का श्रेय पार्टी ने कार्यकर्ताओं और जनता के विश्वास को दिया है। उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) इस ऐतिहासिक जीत से प्रेरित होकर आने वाले चुनावों के लिए भी अपनी तैयारियों को और मजबूत करेगी।