Punjab Panchayat Elections

Punjab Panchayat Elections: सरपंच पद के लिए 2 करोड़ की बोली, जानिए कितने दावेदार…

Spread the love

Punjab में पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Punjab Panchayat Elections: पंजाब में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) के ऐलान के बाद प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, गुरदासपुर (Gurdaspur) में सरपंच पद (Sarpanch Post) के लिए 2 करोड़ की बोली लगी है। लेकिन अभी फैसला नहीं हुआ है। आज भी बोली जारी रहेगी। 2 करोड़ की बोली लगाने वाले आत्मा सिंह (Atma Singh) ने कहा कि सरपंच पद के लिए इससे ऊपर भी जाना होगा तो जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: Maan सरकार की School of Eminence से बेहतर हुई शिक्षा, Free में हो रही पढ़ाई

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

डेरा बाबा नानक के गांव हरदोरवाल कलां में सरपंच पद (Sarpanch Post) के लिए यह बोली रविवार को लगी है। यह बोली गांव वालों की सहमति से लगी है। गांव वालों के अनुसार, बोली से मिला पैसा गांव के विकास कार्य पर खर्च होगा। दो करोड़ की बोली लगाने वाले आत्मा सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। दावा किया जा रहा है कि गांव में सरपंच पद के लिए ऐसी बोली पहली बार लग रही है।

बोली लगाने वालों में आत्मा सिंह, जसविंदर सिंह बेदी, निरवैर सिंह शामिल थे। बोली लगाने के लिए गांव से गुरुद्वारा साहिब में घोषणा की गई।

आत्मा सिंह ने लगाई 2 करोड़ की बोली

जसविंदर सिंह बेदी ने पहले 1 करोड़ की बोली लगाई। लेकिन आत्मा सिंह (Atma Singh) ने तुरंत 2 करोड़ की बोली लगा दी। इसके बाद किसी और ने बोली नहीं लगाई। अगर कोई और बोली बढ़ाना चाहता है तो बोली लगा सकता है। आत्मा सिंह के पिता भी सरपंच रह चुके हैं। 2011 की जनगणना के मुताबिक, गांव की आबादी 4742 है। वहीं, गांव में घरों की संख्या लगभग 800 है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Punjab: मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को Maan सरकार देगी सरकारी नौकरी

15 अक्टूबर को होगा चुनाव

सरपंच (Sarpanch) को चुनने के लिए जनता के मत जरूरी हैं। बोली लगाकर सरपंच चुनना पूरी तरीके से गलत है। लेकिन, इसको लेकर प्रशासन के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पंजाब में 13 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में 15 अक्टूबर को चुनाव होगा। पंचायत चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू कर दी गई है। 4 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्टूबर को होगी।