Punjab News: पंजाब में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..पढ़िए डिटेल

Spread the love

Punjab News: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि पंजाब में पिछले कुछ दिन से कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल गई है और धूप निकलने लगी है। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में एक बार फिर येलो कोल्ड अलर्ट (Yellow Cold Alert) जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: CM मान की बड़ी पहल..34 हजार से ज्यादा लोग उठा रहे ‘सीएम दी योगशाला’ का लाभ

Pic Social media

जानें अपने जिले का हाल

पंजाब के जिलों के मौसम की बात करें तो अमृतसर में आज तेज धूप निकली है। तापमान 5 से 17 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। जालंधर में आसमान साफ ​​रहेगा। तापमान में कमी आएगी, यह 5 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना में आज तेज धूप निकलेगी। तापमान 5 से 18 डिग्री के बीच हो सकता है। मोहाली में भी धूप रहेगी। तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बठिंडा में तीन, फरीदकोट में 3.5 और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं हिसार में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.2, नारनौल में नौ और रोहतक में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।