CM Bhagwant Singh Mann

Punjab News: CM मान ने किसानों के साथ किया गया एक और वादा पूरा किया

Spread the love

Punjab News: किसान संघर्ष दौरान खनौरी बार्डर पर शहादत प्राप्त करने वाले युवा किसान के परिवार के साथ किए वायदे को पूरा करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुभकरन सिंह के परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायत के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक और सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा।
ये भी पढ़ेः जालंधर उपचुनाव से पहले बढ़ा AAP का कुनबा..CM मान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने थामा AAP का हाथ

यहां परिवार को चैक और नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बातचीत दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अन्नदाता की भलाई के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है और इसको यकीनी बनाने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा किसान शुभकरन सिंह ने सरहद में गोलीबारी दौरान शहादत प्राप्त की। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल दहलाने वाली इस घटना ने सभी पंजाबियों के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभकरन सिंह की शहादत परिवार के लिए न पूरी की जाने वाली कमी है जिसकी किसी भी कीमत पर भरपाई नहीं की जा सकती। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देना संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार का विनम्र प्रयास है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि युवा किसान ने देश के किसानों के लिए बड़ा बलिदान है जिस कारण परिवार की मदद करना सरकार अपना कत्वर्य समझती है।

ये भी पढ़ेः पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध:DGP गौरव यादव

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के किसानों की सख़्त मेहनत से भारत अनाज पक्ष से आत्म-निर्भर बना जिस कारण देशवासी किसानों के ऋणी है। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि अपने सीमित प्राकृतिक साधनों के बावजूद राज्य के किसानों ने देश के लिए अनाज पैदा करने के लिए खेतों में पसीना बहाया और यहां तक कि इसकी ख़ातिर किसानों ने पानी और ज़रखेज़ मिट्टी को भी दाव पर लगा दिया।

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार का फ़र्ज़ बनता है कि इस मुश्किल घड़ी में किसानों और उनके परिवारों का साथ दिया जाए और राज्य सरकार इस सम्बन्ध में सख्त प्रयास कर रही है।