Punjab

Punjab: Maan सरकार का महिलाओं को तोहफा..महिला सशक्तिकरण के लिए सभी जिलों में लगेंगे जॉब स्किल कैंप

Spread the love

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने साझा की जानकारी

Punjab: पंजाब की मान सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Government) महिलाओं के सशक्तिकरण और अनेक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इस प्रतिबद्धता के तहत राज्य सरकार द्वारा जल्द ही सभी जिलों में जॉब स्किल कैंप (Job Skill Camp) शुरू किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) द्वारा 10 सितंबर को जिला मुक्तसर साहिब में पहले कैंप की शुरुआत की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab में 10 CDPO का हुआ प्रमोशन..कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी जानकारी

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भलाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने को विशेष प्राथमिकता दे रही है और ये हुनर विकास कैंप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

महिलाओं में रोजगार क्षमता का विकास

मंत्री डॉ. कौर ने बताया कि ये कैंप रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों का मकसद महिलाओं को उनकी रोजगार क्षमता और उद्यमशीलता को बढ़ाने और नौकरी पाने में सहायता के लिए आवश्यक कौशल, ज्ञान और संसाधनों से सुसज्जित करना है।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने जोर देकर कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य रोजगार में लिंग आधारित असमानताओं को समाप्त करना, आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में महिलाओं के कौशल को विकसित करने के लिए उन्हें सहायता प्रदान करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है ताकि उनके लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम के समान अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।

ये भी पढ़ेः Punjab News: नशा तस्करों को CM Maan की चेतावनी..कहा सुधर जाओ..नहीं तो..

महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सभी सामाजिक वर्गों की भलाई के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य भर में महिलाओं के समग्र विकास के लिए विभिन्न पहले लागू की जा रही हैं।