Punjab

Punjab के CM Maan का बड़ा ऐलान..नशे के खिलाफ जंग में खिलाड़ी होंगे ब्रांड एंबेसडर

Spread the love

Punjab के CM Maan ने बड़ा ऐलान किया है।

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) हॉकी टीम खिलाड़ी होंगे। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) की ऐतिहासिक उपलब्धि को व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं। उन्होंने टीम के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Chandigarh: CM Maan ने किया हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान..दी 1-1 करोड़ की इनामी राशि

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि इन खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ (Against Addiction) प्रदेश की मुहिम के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा जिससे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिल सके। हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए के नकद इनाम से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार की 181 महिला हेल्प लाइन नंबर..बनी वरदान

पूरे देश के लिए गर्व और संतुष्टि का विषय है: सीएम मान

अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन हॉकी खिलाड़ियों (Hockey Players) की यह शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व और संतुष्टि का विषय है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से टीम का हर मैच देखा है और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने हमें गर्व महसूस कराया है।