CM Mann will shift to a rented house

लंबे समय तक किराए के घर में रहेंगे पंजाब के CM भगवंत मान..जानें वजह

Spread the love

Punjab News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब का सियासी पारी काफी हाई है। पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट (Jalandhar West Assembly Seat) पर उपचुनाव होना है और सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी में लग गए हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने दल बदल लिया और बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी बदलने के कारण उन्हें अपने विधायक पद से भी इस्तीफा भी देना पड़ा। अब इसी सीट पर उपचुनाव होना है।
ये भी पढ़ेंः Punjab में महिलाओं की सुरक्षा पर पूरा फोकस: राज लाली गिल

Pic Social Media

जालंधर पश्चिम लोकसभा सीट पर पंजाब के वर्तमान सीएम भगवंत सिंह मान और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच साख की लड़ाई है। चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से सांसद भी हैं। यहां अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या भी काफी ज्यादा है। इसी कारण से सीएम भगवंत सिंह मान ने जालंधर में रहकर चुनावी तैयारी करने का फैसला किया है।

जालंधर में भी रहेंगे सीएम

आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) सिर्फ चुनाव को लेकर जालंधर रहने के लिए नहीं आ रहे हैं। वह पूरे परिवार के साथ यहां रहने के लिए आ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव तक यहीं रहेंगे। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम तीन दिन जालंधर और चार दिन सीएम हाउस में रहेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी को पंजाब में उम्मीद के हिसाब से परिणाम नहीं मिला, इससे सबक लेते हुए भगवंत मान ने पहले से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के शीतल अंगुराल विधायक थे, लेकिन वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ेः Punjab में सरकारी नौकरी का मौका..CM मान ने किया बड़ा ऐलान

2022 में आम आदमी को मिली थी जीत

पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट हमेशा से बीजेपी या कांग्रेस के पास ही रही है। आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2022 में यहां जीत हासिल की थी। पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर थी। अब 2027 में सीएम के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती होगी।