CM Bhagwant Mann

Punjab: एक्शन में CM भगवंत मान..सरकारी कामकाज में आएगी और तेजी

Spread the love

CM Bhagwant Mann एक्शन मोड़ में…सरकारी कामकाज में नहीं होगी देरी

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) एक्शन मोड़ में हैं। सीएम भगवंत मान के एक्शन में आते ही अब फिर से पंजाब (Punjab) में सरकारी कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान अगले सप्ताह विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को लेकर संबंधित अधिकारियों से मीटिंग कर सकते हैं। खबर यह भी आ रही है कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने इस संबंध में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों को अगले सप्ताह बैठकों के लिए तैयार रहने के लिए निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ेंःPunjab: समाज में महिलाओं की सुरक्षा हेतु मीडिया की अहम भूमिका: राज लाली गिल

Pic Social Media

आपको बता दें कि पहले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के कारण 3 महीने तक सरकारी कामकाज उतने तेजी से नहीं हुए जितनी तेजी से होने चाहिए थे। उसके बाद जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) विधानसभा हलके का उप-चुनाव आ गया जिसमें समूची सरकार एक माह तक जालंधर में ही डटी रही थी। चुनाव के बाद अब एक बार फिर से सरकार फ्री हो गई है और अब अगले सप्ताह से मुख्यमंत्री द्वारा विकास प्रोजेक्टों में तेजी लाने के उद्देश्य से बैठकें शुरू कर दी जाएंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत सिंह मान ने अपने कैबिनेट की बैठक भी करनी है और इसे लेकर भी वह जल्द ही डेट फाइनल कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में भी कई एजेंडों को पास करवाना है और उसका ब्ल्यू प्रिंट भी तैयार किया जा रहा है। पंजाब में कार्पोरेशन चुनाव और 4 विधानसभा सीटों के उप-चुनाव भी आने वाले महीनों में होने हैं लेकिन अभी इसमें कुछ समय बाकी है। इसलिए अब अगले 15-20 दिनों तक सरकारी कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी उसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान व मंत्रिगण 15 अगस्त के कार्यक्रमों में व्यस्त हो जाएंगे।

ये भी पढे़ंः हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने I.N.D.I.A. ब्लॉक से नाता तोड़ा

पंजाब सरकार ने जल्द ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के तबादलों के संबंध में फैसले लेने हैं। यह महत्वपूर्ण काम भी पेंडिंग में है। संभवत: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस संबंध में भी फैसला ले लिया जाएगा और इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के तबादले भी अभी पेडिंग में हैं। सरकार अब स्थिरता की तरफ बढ़ रही है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री द्वारा जहां बेरोजगार नौजवानों को फिर से सरकारी नौकरियां देने के लिए नियुक्ति पत्र देने का कार्य शुरू किया जाएगा तो दूसरी ओर सभी विभाग भी खाली पड़े पदों को भरते हुए दिखाई देंगे।