AAP MLA Anmol Gagan Mann got married

पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की हो गई शादी..CM मान ने दी शुभकामनाएँ

Spread the love

Punjab News: पंजाब सरकार की मंत्री और खरड़ से आप विधायक अनमोल गगन मान (AAP MLA Anmol Gagan Mann) ने वकील शहबाज सिंह सोही (Advocate Shahbaz Singh Sohi) के साथ शादी कर ली हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनमोल गगन मोहाली स्थित जीरकपुर के नाभा साहिब गुरुद्वारे में शादी के बंधन में बंध गईं। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान भी अपनी मंत्री की शादी में पहुंचे, जहां उन्होंने नव दंपति को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ेंः Punjab में लाउड स्पीकर को लेकर नियम तय.. नाफरमानी करने वालों को मिलेगी सजा

Pic Social Media

आपको बता दें कि पंजाब सरकार (Punjab Government) की मंत्री अनमोल गगन के पति शहबाज एक कारोबारी घराने से आते हैं। उनका जीरकपुर में रियल एस्टेट (Real Estate) का काम है। शहबाज का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। गुरुद्वारे में आनंद कारज के समय शहबाज ने पारंपरिक शेरवानी पहनी और गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी,वहीं मंत्री अनमोल गगन ने गुलाबी लहंगा पहने हुए थीं।

ये भी पढे़ंः Punjab में महिलाओं के लिए शुरू होने जा रही है विशेष योजना..जून से मिलेगा लाभ

2022 में बनी थीं विधायक

बता दें कि मंत्री अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। उन्होंने चुनाव के दौरान अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को हरा कर जीत हासिल की थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामलि किया गया। भगवंत सरकार में उन्हें पर्यटन, संस्कृति, श्रम और निवेश जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pic Social Media

पंजाबी गायिका भी हैं अनमोल गगन मान

अनमोल गगन मान पेशे से पंजाबी गायकिया भी हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई गाने भी गाए। इसके बाद वह 2020 में AAP में शामिल हो गईं। साल 2022 में विधानसभा चुनाव हुए तो उन्होंने खरड़ सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। जिसके बाद भगवंत मान सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया।

शादी के बाद नवदंपती मैरिज पैलेस गए। जहां समारोह में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन के साथ शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पार्टी में कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, पंजाबी एक्टर गुग्गू, सिंगर बब्बू मान, अफसाना खान व उनके पति साज भी पहुंचे।

Pic Social Media

ससुराल वाले भी राजनीति में

अनमोल गगन मान की शादी जिस परिवार में हुई है, उनका भी अपने क्षेत्र में अच्छा रसूख है। उनके पति एडवोकेट शहबाज सिंह पेशे से बिजनेसमैन हैं। जबकि शाहबाज की मां सीलम सोही राजनीति में हैं।

उन्होंने बनूड़ विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इनके पिता पूर्व सीएम बेअंत सिंह के करीबी रहे हैं। वहीं इनके दादा निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।