Punjab

Punjab: बरनाला उपचुनाव से पहले Congress को बड़ा झटका, रामनवासिया AAP में हुए शामिल

Spread the love

Punjab में बरनाला उपचुनाव से पहले Congress को बड़ा झटका लगा है।

Punjab News: पंजाब में बरनाला उपचुनाव (Barnala By-Election) से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि बरनाला में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं सीनियर कांग्रेस नेता व बरनाला म्युनिसिपल कमेटी प्रधान गुरजीत सिंह रामनवासिया (Gurjit Singh Ramanwasia) ‘आप’ में शामिल हुए और साथ में समाजसेवी कुलवंत सिंह (Kulwant Singh) भी ‘आप’ में शामिल हो गए है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने उन्हें खुद पार्टी जॉइन करवाई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः भ्रष्टाचार के खिलाफ Maan सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: DGP गौरव यादव

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस मौके संगरूर के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hair) भी रहे मौजूद रहे। वहीं, समाजसेवी कुलवंत सिंह भी ‘आप’ में शामिल हो गए है। आप की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर इस बारे में जानकारी दी है।

पहले बरनाला से विधायक रहे मीत हेयर

बरनाला विधानसभा पर पहले गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hair) विधायक थे। उन्होंने वहां से लगातार 2 बार जीत हासिल की थी। मौजूदा पंजाब की की सरकार में वह मंत्री थे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से उन्हें संगरूर से उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने एक लाख 72 हजार 560 मत से चुनाव जीता है।

ये भी पढ़ेः Punjab: रोजगार के लिए Maan सरकार कर रही ये काम

इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। लेकिन तीन अन्य सीट भी इस दौरान खाली हुई है। लुधियाना से कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सांसद बने हैं। वह पहले गिद्दड़बाहा के विधायक थे। इसी डेराबाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बने है। जबकि चब्बेवाल विधानसभा के विधायक डॉ. राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर के सांसद बने है। ऐसे में इन सीटों पर भी चुनाव होंगे।