ZEE से टाइम्स नाउ नवभारत पहुंच गए प्रतीक रंजन

Spread the love

टीवी पत्रकार प्रतीक रंजन(Pratik Ranjan) ने टाइम्स नाउ नवभारत(Times Now Navbharat) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। प्रतीक यहां डिप्टी न्यूज एडिटर बनाए गए हैं। प्रतीक को प्राइम टाइम शो की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंएंकर ज्योति मिश्रा की ऊंची उड़ान

इसके पहले प्रतीक रंजन ज़ी हिंदुस्तान के प्राइम टाइम शो ‘वंदे मातरम’ को प्रोड्यूस कर रहे थे। प्रतीक के शो को ENBA अवॉर्ड भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ेंक्या निखिल दुबे ने ‘आजतक’ का साथ छोड़ दिया!

2005 में ईटीवी हैदराबाद से करियर की शुरुआत करने वाले प्रतीक रंजन करीब 6 सालों तक संस्थान का हिस्सा रहे। फिर 2011 में महुआ न्यूज का हिस्सा बने। कुछ ही समय में प्रतीक इंडिया न्यूज चले गए। प्रतीक यहां भी स्पेशल शो बनाते थे। 2014 में प्रतीक इंडिया टीवी का हिस्सा बने। 4 साल तक यहां काम करने के बाद प्रतीक ने ज़ी न्यूज को अपना नया ठिकाना बनाया। प्रतीक यहां दो साल रहे और उसके बाद न्यूज नेशन के साथ नई पारी की शुरुआत की। न्यूज नेशन में प्रतीक रंजन को इलेक्शन शोज की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रतीक रंजन प्रोग्रामिंग के मास्टर माने जाते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतीक ने चेन्नई से मास कॉम की डिग्री ली। प्रतीक ने लॉ की भी पढ़ाई की है।

खबरी मीडिया की तरफ से प्रतीक रंजन को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Pratik Ranjan, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *