Modi-Nitish

PM Modi Birthday: PM मोदी का 74वां जन्मदिन..CM नीतीश ने दी बधाई

Spread the love

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज (17 सितंबर) अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी (PM Modi) के जन्मदिन के मौके पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं। 

ये भी पढ़ेंः Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच Nitish सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पीएम मोदी (PM Modi) को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं दीं। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर बधाई देते हुए लिखा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है। 

आपको याद दिला दें कि सीएम नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने उन्हें (Nitish Kumar) अपने (PM) दोस्तों में से एक और बिहार का मेहनती मुख्यमंत्री बताया था।