पंजाब की जनता इतिहास रचने को तैयार: CM भगवंत मान

Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब की जनता इतिहास रचने को तैयार है। पंजाब में मान सरकार (Mann Sarkar) पूरी तैयारी और जोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ताबड़तोड़ चुनावी रैली और रोड शो (Road Show) कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab के किसानों के लिए आगे आए CM मान..केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब के सीएम मान (CM Maan) ने बुधवार को लोकसभा हलका खडूर साहिब के जीरा में पार्टी प्रत्याशी लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) के पक्ष में रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर विश्वास हो गया है कि हमारी जीत पक्की है।

रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज कर जनता नया इतिहास रचेगीः सीएम मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि लोगों के अपार उत्साह और जोश ने यह साबित कर दिया है कि खडूर साहिब की धरती क्रांतिकारियों की छुईमुई है। रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज कर जनता नया इतिहास (New History) रचेगी। आपके सम्मान और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। इन्कलाब जिंदाबाद।

ये भी पढ़ेः Punjab: पिहोवा में मेरे छोटे भाई का ससुराल..चुनाव प्रचार में CM केजरीवाल ने कही बड़ी बात

बता दें कि पंजाब (Punjab) की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वही, इस बार कुल 7 चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। 4 चरणों का मतदान (Vote) संपन्न हो चुका है। वहीं, अब 3 चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।