गौतमबुद्ध नगर की जनता बोली-एक बार फिर कमल खिलेगा..फिर से मोदी PM बनेंगे

Spread the love

Nodia: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा लगातार गांव चलो अभियान के तहत लोगों से गांव गांव जाकर मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (MP Dr Mahesh Sharma) का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।
अपने सांसद के गांव आगमन पर लोग उनका भव्य स्वागत कर रहे हैं। गांव चलो अभियान के तहत सासंद डॉक्टर महेश शर्मा लोगों से मुलाकर के साथ ही उनकी समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं।

गांव चलो अभियान (Gaon Chalo Campaign) के ही क्रम में सासंद डॉक्टर महेश शर्मा ने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्रामसभा जगनपुर व सिलारपुर के निवासियों से आत्मीय संवाद किया और वहां उपस्थित लोगों से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को पुनः लाने की अपील किया।

ये भी पढ़ेंः गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा पर बीजेपी आलाकमान का भरोसा बरकरार..तीसरी बार मिला टिकट

गांव चलो अभियान के ही क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा सिकंदराबाद विधानसभा स्थित गांव गोपालपुर पहुंचे और वहां मौजूद आत्मीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सासंद डॉक्टर महेश शर्मा का स्वागत किया। सांसद डॉक्टर शर्मा ने विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ लोगों से एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनवाने की अपील की।

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा गांव चलो अभियान के तहत ग्राम सभा महेपा जागीर और जॉली के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने जिले की अनवरत विकास की यात्रा को जारी रखने के लिए विकास की गारंटी लेने वाले देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कुशल नेतृत्व में कमल खिलाने की अपील की।