1 October

फ़रीदाबाद जाने वालों को 1 October से होगी भारी दिक़्क़त..जानिए क्यों?

Spread the love

दिल्ली से फरीदाबाद जाने वाले लोगों को होगी 1 October से समस्या, जानिए क्या है कारण

Delhi News: राजधानी दिल्ली से फरीदाबाग जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले डेढ़ साल से अधर में फंसा हुआ सरिता विहार फ्लाईओवर (Sarita Vihar Flyover) के रिपेयर का काम अब 1 अक्टूबर (1 October) से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एनओसी भी जारी कर दी है। रिपेयर के पहले चरण में 30 दिन तक आश्रम (Ashram) से बदरपुर (Badarpur) जाने की दिशा में मरम्मत का काम होगा। इसके चलते 15-15 दिन के लिए इस दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद रहेगी। इसके बाद एक नवंबर से बदरपुर से आश्रम जाने की दिशा में मरम्मत कार्य शुरू होगा।

ये भी पढ़ेंः GST Return: समय पर जीएसटी नहीं भरा तो इतने हज़ार का जुर्माना

Pic Social Media

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद (Faridabad) जाने की दिशा में काम होगा, वहीं दूसरे चरण में इसी दिशा के बचे हुए आधे फ्लाईओवर की मरम्मत की जाएगी। तीसरे और आखिरी चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने की दिशा में काम किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यातायात होगा प्रभावित

रिपेयर के काम के कारण सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, फरीदाबाद आदि स्थानों पर आने-जाने वालों को समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Noida में सिर्फ़ 1000 में जापान का मज़ा..पढ़िए अच्छी ख़बर

जान लीजिए वैकल्पिक रूट (आश्रम से फरीदाबाद जाने के लिए )

आश्रम चौक से बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले सरिता विहार स्लिप रोड से रोड संख्या 13ए का प्रयोग कर आगे से यूटर्न लेकर मथुरा रोड के रास्ते जा सकेंगे

आश्रम से नोएडा जाने वाले वाहन चालक रिंग रोड से डीएनडी फ्लाईओवर का उपयोग कर सकते हैं।

एम्स से बदरपुर या फरीदाबाद जाने वाले लाला लाजपत राय मार्ग, मां आनंदमयी मार्ग,एमबी रोड का उपयोग कर सकते हैं।

दोपहर तक बंद रहेगा यह अंडरपास

इसके साथ ही आपको बता दें कि ग्रीन फील्ड स्थित एनएचपीसी रेलवे अंडरपास को रविवार दोपहर तक लगभग 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। नगर निगम की ओर से अंडरपास में सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए गेट लगाए जाएंगे।
इससे ग्रीन फील्ड और नहरपार रह रहे लगभग 25 हजार वाहन चालकों को परेशानी होगी। वाहन चालकों को गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की मदद लेनी पड़ेगी।