कुछ इस तरह रोशनी से जगमग होगा ‘परथला फ्लाईओवर’

Spread the love

बस चंद हफ़्तों का इंतजार और नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कड़ी बनने जा रहा परथला फ्लाईओवर बनकर तैयार..लेकिन आपको बता दें बेहद ख़ास इस फ्लाईओवर की लाइटिंग मुंबई में समंदर पर बने बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर होगा। जिससे ये फ्लाईओवर बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

नीचे से फसाड लाइटिंग होगी तो ऊपर से गोबो प्रॉजेक्शन लगाए जाएंगे। फ्लाईओवर में लगा हर केबल अलग-अलग रंग की रोशनी में नजर आएगा। यही नहीं इस रोशनी का रंग भी बदलेगा।

नोएडा अथॉरिटी ने फ्लाईओवर पर विशेष लाइटिंग की डीपीआर तैयार कर इसका टेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें करीब 1 करोड़ 27 लाख रुपये लागत का अनुमान है।

आखिरी चरण में काम
बात सिविल वर्क की करें तो केबल सस्पेंशन पर बन रहे फ्लाईओवर का काम अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। स्ट्रक्चर और केबल के साथ पूरे प्रॉजेक्ट में करीब 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बीच में बने आसपास दो पिलर को आपस में बीम (कंक्रीट और स्टील के स्ट्रक्चर) से जोड़ा गया है।

यह बीम मजबूत होने के साथ उसको सपोर्ट देने के लिए लगाई गई शटरिंग हटा दी जाएगी। इसके साथ ही गेट पर पर्थला ब्रिज लिखवाया गया है। यह फ्लाईओवर खुल जाने से नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।