UP Police भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी..नई तारीख़ जान लीजिए

Spread the love

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती ( Uttar Pradesh Police Bharti) एवम प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस सब इंस्पेक्टर ( लिपिक) और पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर ( लेखा) के 921पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई की तिथि 31जनवरी की रात को 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।

प्रोग्रामर ग्रेड टू और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी 31जनवरी को रात के 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी है। इन तीनों पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा होने की लास्ट डेट पहले 28 जनवरी थी, जबकि शुल्क समाजोयन एवम आयोजन में संशोधन की लास्ट डेट 30 जनवरी थी। भर्ती बोर्ड ने इन तीनों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ ही शुल्क समायोजन एवम आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट को 2 फरवरी रात के 12 बजे तक बढ़ा दिया है।

ये अहम फैसला 25 से 28 जनवरी तक सार्वजनिक छुट्टियों के चलते कैंडिडेट्स को आ रही समस्याओं के कारण लिया गया है। बोर्ड के इस फैसले से कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए तीन दिन और संशोधन के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।

17 और 18 फरवरी को होगी 60 हजार से भी अधिक पदों पर लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाही ( कांस्टेबल) के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए रिटेन एग्जाम की तिथि शनिवार को घोषित कर दी है। ये परीक्षा आगामी 17 – 18 फरवरी को दो दो पालियों में होने वाली है। डीजी रेणुका मिश्रा जो कि बोर्ड के अध्यक्ष हैं, उन्होंने जानकारी दी है।

27 दिसंबर 2023 से शुरू हुई थीं भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस के 60,244 पदों के लिए 27 दिसंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं। तकरीबन 60,244 पदों में से 24,102 पद अनारिक्षत हैं। जबकि 6024 पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( ईडब्लूएस) , 16264 ओबीसी यानी कि अन्य पिछड़ा वर्ग, 12,650 अनुसूचित जाति और 1204 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

वहीं, ये भर्ती पे बैंड 5200- 20200 ग्रेड पे 2000 नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21,700 रुपए के तहत की जाएगी।