30 अक्टूबर को मायावी ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, ऐसे में 5 राशि वाले हो जाए सावधान

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Rahu Ketu Transit Rashi Parivartan: राहु – केतु को मायावी ग्रह भी कहा जाता है। राहु – केतु 30 अक्टूबर को चाल बदलेंगे। इस दिन राहु मीन राशि में प्रवेश करेंगे और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, राहु – केतु की जैसे ही चाल बदल जाएगी तो कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

वहीं, ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक राहु केतु को पापी और मायावी ग्रह कहा जाता है। राहु – केतु के अशुभ प्रभावों से हर एक व्यक्ति डरा हुआ रहता है लेकिन ऐसा नहीं है कि ये राहु केतु केवल आपको अशुभ प्रभाव देते हैं। राहु केतु शुभ फलों को भी प्रदान करते हैं। यदि ये सुभ फल किसी को प्राप्त हो जाए तो मान्यता के अनुसार व्यक्ति का सोया हुआ भग्य भी खुल जाता है। राहु केतु दरअसल धीमी गति से चलते हैं और डेढ़ वर्ष में केवल एक बार परिवर्तन करते हैं। राहु केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। ऐसे में जानिए, राहु केतु की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

Pic: Social Media

मीन राशि: मीन राशि के जातकों का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। वहीं, आपको सभी समय सीमाओं को पूरा करने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। आप अपने सभी कामों को सही तरह से कर पाएंगे। और जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए ये एक महत्वपूर्ण शुरुआत होगी। लेकिन, आप सबसे कठिन प्रोजेक्ट को भी संभाल सकेंगे। सफल होने का आपको दृढ़ संकल्प अटूट होगा। जो भी चीज हासिल करना चाहते हैं, उसे आराम से पा सकेंगे।

मकर राशि: मकर राशि के जातक आने वाली सभी बाधाओं और चुनौतियों से निकल पाएंगे। ऐसा करने से पहले आपको ठोस कदम उठाना पड़ेगा। वहीं, इसका जीवन में सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि कब से है, अभी से जान लें नवरात्रि से जुड़ी ये खास बातें

धनु राशि: आपने कई सारे कठोर कदम जीवन में उठाएं हैं, लेकिन खुद को कभी डिमोटिवेट न होनें दें। आप अपने इच्छानुसार काम करें। जीवन में आपको इसका फल जरूर मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आप अपने दृष्टिकोण से चीजों को देखते हैं और उसी अनुसार काम करते हैं, कई बार इसका आपको दुष्परिणाम भी मिलता है, परंतु आगे चलकर आप सही होते हैं। ऐसे में आप खुद के साथ साथ दूसरों की भी सहायता से कभी पीछे न हटें।

तुला राशि: आप अपने करियर में तो फोकस हैं लेकिन इसका परिणाम आपको सही से मिल नहीं पा रहा है, ऐसे में जीवन से कभी हार न मानें बल्कि निरंतर प्रयास करते रहें। साथ ही सदैव सचेत भी रहें।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को अपने जीवन में कुछ अहम बदलाव लाने का यही सबसे अच्छा समय है। यदि इन्वेस्टमेंट करने कि सोच रहे हैं या जीवन में कुछ नया हासिल करना चाहते हैं तो इससे बेहतर समय आपको कभी नहीं मिल सकता है।

सिंह राशि: थोड़ा सा समय निकालकर अपने काम की बारीकी बिंदुओं पर भी केंद्रित करें। वहीं, किसी से भी बेतुकी बहस करने से बचें। ये चीजें यदि आप करते हैं तो जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने का यही शुभ समय है।

कर्क राशि: भले ही आपका हाल इस समय बेहाल हो, लेकिन यही समय है कि जीवन में कुछ नया प्राप्त करें। वास्तव में खुद को दूसरों से अलग रख के विचार करें और जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करें।

मिथुन राशि: आपको किसी सहकर्मी के साथ बातचीत के दौरान समस्या हो सकती है। ऐसे में अपने विचार को तेज बना के रखें, किसी की बातों में न आएं और अपने काम को आंख बंद करके करें।

यह भी पढ़ें:Navratri 2023: नवरात्रि के दौरान इन 2 ग्रह की बदलेगी चाल, ये 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल

वृष राशि: वृष राशि के जातकों के लिए प्रेरित रहने का ये सबसे अच्छा अवसर है। इसलिए खुद को प्रेरित रखें और अपने काम को करें।

मेष राशि: अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं और चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ेगा। लेकिन इन बाधाओं को दूर करने के लिए कठोर कदम उठाएं। निराश न होकर जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करें।