Mtv-Roadies

Noida वालों आपके शहर आ रहे Mtv-Roadies..इस दिन होंगे ऑडिशन!

Spread the love

Noida में आ रहा है Mtv-Roadies, जानिए कब होगा ऑडिशन

Noida News: नोएडा और आस पास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि बहुत ही जल्द नोएडा में एमटीवी (MTV) का प्रसिद्ध शो रोडीज अपने 20वें सीजन के साथ आनेवाला है। इस शो में एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Actress Neha Dhupia) एक मेंटर के रूप में नजर आएंगी। खबर आ रही है कि अब वह शो में वापसी के लिए तैयार हैं। शो में नेहा के साथ रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला भी दिखाई देने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा में इससे सस्ता अथॉरिटी का फ्लैट नहीं मिलेगा!

Pic Social media

नेहा धूपिया होंगी एमटीवी रोडीज का हिस्सा

एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Actress Neha Dhupia) एमटीवी रोडीज शो में मेंटर के रूप में फिर से वापसी करने जा रही हैं। नेहा को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। नेहा इस शो में एक बार फिर से सीधे सपाट फैसले लेते हुए दिखाई देंगी। नेहा धूपिया के साथ इस शो में रणविजय सिंह (Ranvijay Singh) और प्रिंस नरूला भी नजर आएंगे। एमटीवी रोडीज के कुछ बहुत ही खास सीजन के बारे में बातें हो चुकी हैं। ये शो अब अपने अगले सीजन के साथ प्रशंसकों के लिए नया लेकर आने वाला है। खबरों की मानें तो शो मेकर्स का कहना है कि हमने प्रशंसकों से प्यार और समर्थन का सैलाब देखा है और हम उनकी आवाजों को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। इन सितारों और इस नए सीजन से जुड़ने के लिए नोएडा-एनसीआर के लोग 13 अक्टूबर को नोएडा इंडोर स्टेडियम में पहुंचें।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida से दिल्ली जाने वाले.. इस फ़्लाइओवर पर एक लेन रहेगी बंद

रणविजय सिंह भी आ रहे वापस

नए सीजन में वापसी के बारे में बात करते हुए रणविजय ने बयान में बताया कि रोडीज मात्र शो नहीं है- यह मेरे लिए एक भावना है, यह मेरा कम्फर्ट जोन है, मैं घर पर हूं। 2 दशकों से, यह लाखों लोगों के अथक जुनून, धैर्य और सपनों से प्रेरित है। यह सिर्फ एक मंच नहीं बल्कि बहुत कुछ है। यह पूरी पीढ़ी के लिए एक संस्कार है। व्यक्तिगत रूप से, यह इस देश के युवाओं की हर चीज का प्रतीक है- साहस, महत्वाकांक्षा और लचीलापन। मैं आभारी हूं कि मैं भी इस असाधारण विरासत का एक हिस्सा हूं। जैसा कि हम रोडीज डबल क्रॉस के साथ इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, मैं इस यात्रा के लिए जीने वाले सपने देखने वालों के साथ फिर से उस बेजोड़ एड्रेनालाईन को महसूस करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नए शो में दिखेगा विश्वासघात का खेल

आपको बता दें रोडीज का आने वाला सीजन विश्वासघात के आधार पर बनाया गया है, जहां न केवल गैंग लीडर एक-दूसरे से बल्कि अपने टीम के सदस्यों से भी धोखे का सामना करते हुए नजर आएंगे। आगामी संस्करण में ड्रामा को बढ़ाने का दावा करते हुए, रोडीज़ के ऑडिशन अक्टूबर के बीच में शुरू होगा। साल 2021 में, जब रणविजय सिंह ने अपने रोडीज़ सिंहासन से इस्तीफा दिया था, तो हरभजन सिंह और विजेंद्र कुमार जैसी खेल हस्तियों ने उनका स्थान लिया था। पिछले दो सीज़न में, अभिनेता सोनू सूद ने वह भूमिका निभाई थी जो कभी रणविजय निभाते थे।

नेहा धूपिया, सफर का एक अभिन्न हिस्सा

रोडीज मेकर्स का मानना है, नेहा धूपिया रोडीज के सफर का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं और उनकी वापसी से सब कुछ बदल जाएगा और बेहतरीन भी हो जाएगा। नेहा धूपिया अपने नेतृत्व की क्षमता के कारण रोडीज शो का हिस्सा रही हैं। वह भी इस शो में शामिल होने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। उनकी ऊर्जा, लगन और शो को लेकर उनका अनुभव बहुत ही शानदार है।

जानिए कब होगा ऑडीशन

एमटीवी की तरफ से भी एक अपडेट जारी की गई है। जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि 13 अक्तूबर को नोएडा, 15 अक्तूबर को चंडीगढ़, 18 अक्तूबर को हैदराबाद, 20 अक्तूबर को पुणे में डबल क्रॉस ऑडिशन होंगे। इस शो का पिछला सीजन 19: कर्म या कांड सोनू सूद ने होस्ट किया था। शो में प्रिंस नरूला, रिहा चक्रवर्ती, गौतम गुलाटी को भी देखा गया था।