Noida-Greater Noida: Those who eat flour, oil, ghee must read the news...

Noida-Greater Noida: आटा, तेल, घी खाने वाले खबर जरूर पढ़ें…

Spread the love

Noida-Greater Noida: हमारी सेहत लिए भोजन सबसे जरूरी है, लेकिन बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों में जहरीली चीजें मिलाई जा रही हैं। इससे हमारी सेहत खराब हो सकती है। इसके रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग (Department of Food Safety and Drugs) ने बड़ी कार्यवाही की है। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग ने नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida), दादरी (Dadri), जेवर (Jewar) और दनकौर (Dankau) में एक बड़ा अभियान चलाकर तकरीबन 36 दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं।

PIC Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida Airport के पास सस्ते में फ्लैट खरीदने का मौका…ये रही स्कीम की पूरी डिटेल

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्र (Assistant Commissioner Sarvesh Mishra) ने बताया कि कई दुकानों से 210 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन नमूनों में आटा, बेसन, सरसों का तेल, घी, मेयोनेज, नमकीन, मक्खन, मछली, पैक किया हुआ मांस, अंडे और अरहर और चने की दाल शामिल हैं। शक है कि इन सभी चीजों में मिलावट हो सकती है। त्योहारों के मौसम में मिलावट करने वाले लोग ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है। साथ ही हल्दी में लेड मिलाए जाने की खबरें मिल रही थी। इसके लिए 30 से ज्यादा  स्थानों से नमूने लिए गए। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इनमें कितनी मिलावट है।

ये भी पढ़ेंः अगर ये काम हो जाए तो Noida से Greater नोएडा का जाम ग़ायब हो जाएगा

सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्र (Assistant Commissioner Sarvesh Mishra) ने बताया कि सभी नमूनों को दिल्ली की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद, अगर कोई नमूना फेल होता है, तो उस दुकान पर छापा मारा जाएगा। अगर कोई हल्दी में मिलावट करता पाया गया, तो उसे 3 महीने से लेकर उम्रभर की जेल हो सकती है। साथ ही 10 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लग सकता है। फिलहाल, जिन दुकानों से नमूने लिए गए हैं, उनके नाम गुप्त रखे गए हैं।