Noida-ग्रेटर नोएडा वाले सावधान! मौसम विभाग का अलर्ट पढ़ लीजिए

Spread the love

Noida News: नोएडा ग्रेटर नोएडा वालों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने दिल्ली (Delhi) समेत एनसीआर (NCR) के इलाकों गलन वाली ठंड बढ़ा दी है। यह ठंड अगले तीन दिनों में और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। जिसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है। मौसम विभाग का एक अनुमान है कि इस दौरान दिन का पारा गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ेंः नये साल से पहले Noida पुलिस का प्लान ऑफ एक्शन जान लीजिए

Pic Social Media

नए साल (New Year) के शुरुआत तक तापमान में ज्यादा सुधार के आसार भी नहीं है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। धूप खिलने की संभावना कम ही है, जिससे दिन में भी ठंड महसूस हो सकती है। बता दें कि शुक्रवार सुबह पालम में दृश्यता 50 मीटर से कम रही।

दिल्ली में ठंड और कोहरा

राजधानी दिल्ली में पिछले चार दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा है। यह कोहरा इतना ज्यादा है कि विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। न सिर्फ कोहरा ही दिल्ली वालों को परेशान कर रहा है, बल्कि इसके साथ ही पहाड़ों की तरफ से आ रही हवा के कारण राजधानी में शीतलहरी चल रही है, जिससे गलन वाली ठंड काफी बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। हालांकि अगले तीन दिन तापमान में कुछ गिरावट होगी। दिल्ली में अभी हवाओं की गति तेज नहीं है, लिहाजा कोहरा छट नहीं रहा है। अगले दो दिन भी हवाओं की रफ्तरा कम ही रहने वाली है। यानी कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण तापमान भी घट रहा है। हवाओं में नमी का स्तर ज्यादा है, जिसके चलते प्रदूषण भी हो रहा है। घने कोहरे की वजह से लोगों को ड्राइविंग में, बाहर निकलने में दिक्कतें आ रही हैं। कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट हो रही हैं। कल भी कई कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट हुईं।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उधर, अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। पूरा दिन हल्के बादल छाए रहे, इससे धूप भी ठीक से नहीं निकल पाई। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। शनिवार को पारा और कम होगा। इस दौरान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मुंगेशपुर (Mungeshpur) में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा रहा, जबकि रिज में 9.3, लोदी रोड में 10.2, आया नगर में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान रिज में 19, लोदी रोड में 18.4, आया नगर में 17.6, मुंगेशपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।

पारा गिरा, दृश्यता घटी, गौतमबुद्ध नगर में पहाड़ों सी ठंड

गौतमबुद्धनगर मेंकोल्ड डे अलर्ट, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री हुआ रिकॉर्ड किया गया। आज भी कड़ाके की ठंड रहेगी। न्यूनतम 10 व अधिकतम 18 डिग्री तापमान का पूर्वानुमान है।
गौतमबुद्ध नगर में लोगों को पहाड़ों सी ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान गिरा तो लोगों ने पहाड़ों के तापमान से भी तुलना शुरू कर दी। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ाती ही जा रही है।

शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में दिन के समय अधिकतम तापमान 18.1 दर्ज किया गया। इसके कारण से पूरा दिन भयंकर ठंडक बनी रही। शिमला में भी दिन के समय अधिकतम तापमान 15.2 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह मसूरी में भी 14.2 और कुल्लू में 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान शुक्रवार को दिन के समय अधिकतम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी यही हाल रहने वाला है। विभाग की ओर से कोल्ड अलर्ट जारी किया है। रविवार से दिन के समय तापमान बढ़ना शुरू होगा लेकिन रात के समय इसमें गिरावट बनी रहेगी।