fire in north eye

Noida: Supertech की इस पॉश सोसायटी में लगी आग..मौके पर अफरातफ़री

Spread the love

Supertech: बड़ी ख़बर नोएडा सेक्टर-74 (Noida sector 74)) से आ रही है। जहां स्थित नॉर्थ आई (North Eye) के निर्माणाधीन रेजिडेंशियन कॉम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर के Reception एरिया में लगी थी। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। मौके पर तत्काल 5 गाड़ियों को भेजा गया। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया गया। आग से कोई जनहानि नहीं है।

ये भी पढ़ें: Noida Authority के निशाने पर 5 बिल्डर..बकाया नहीं देने पर आवंटन होंगे रद्द!

pic-bhaskar

65 फ्लोर की बन रही बिल्डिंग
सीएफओ प्रदीप चौबे के मुताबिक सेक्टर-74 में नार्थ आई इमारत है। ये 65 फ्लोर की बन रही है। इसके ग्राउंड से 7 फ्लोर तक रेजिडेंशियल हे। जिसमें लोग रह रहे है। आग की जानकारी नौ बजकर 25 मिनट पर मिली। बताया गया कि जैसे ही आफिस खोला गया अंदर धुआं भरा था। जानकारी मिलते ही मौके पर 5 गाड़ियां भेजी गई।

सुबह के वक्त कोई नहीं था मौजूद

दमकल कर्मी फायर शूट पहनकर अंदर गए और करीब 30 मिनट पर आग पर काबू पास लिया गया। इस दौरान धुआं बाहर भी निकाला गया। आग में किसी के फंसने की कोई जानकारी नहीं है। जिस जगह आग लगी वो एरिया ग्राउंड फ्लोर का रिसेप्शन एरिया था। सुबह समय वहां कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही आग ऊपर की और फैली नहीं ।