नोएडा एक्सटेंशन से 2 नाबालिग बच्चियां गायब..CCTV में दिखी संदिग्ध महिला कौन?

Spread the love

बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सामने आ रही है। जहां दो नाबालिग बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। सीसीटीवी में दोनों लड़कियां एक महिला के साथ जाते हुए दिखाई दी है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी में दिख रही महिला के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
बिसरख के पतवाड़ी गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अपनी नाबालिग सहेली के साथ 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थीं। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटी। इधर-उधर दोनों लड़कियों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों को एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों लड़कियों को एक महिला के साथ जाते हुए देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके पता चला कि दोनों लड़कियां महिला के साथ जाती दिखाई दे रही है।
परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद करने की मांग की है। बिसरख पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम लड़कियों की तलाश में जुटी है।

Read:-bisrakh Jalalpur, Greater Noida (West),  birakh police, patwari greater noida west, noida, fir, cctv missing two girls uttarpradesh