Noida Extension के स्टेलर जीवन-1 के पास करंट..3 की मौत

Spread the love

बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी स्टेलर जीवन-1 के पीछे मौजूद गांव एम्नाबाद से है। जहां एक खेत मालिक ने क्रूरता की सारी हदें पार दी। मालिक ने खेत में लगी गोभी को बचाने के लिए खेत में करंट के तार लगा दिए ताकि कोई गोभी चुराकर ना ले जाए। और इसका शिकार बने तीन कुत्ते। जिनके खेत में घुसते ही उन्हें करंट लगा और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुत्तों की करंट लगने से मौत की खबर से हड़कंप मच गया। ये तो गनीमत रही कि खेत में कोई बच्चा या फिर इंसान नहीं गया ..नहीं तो उसकी भी जान जा सकती थी।

सामाजिक कार्यकर्ता और जानवरों के लिए काम कर रहे मोहन सिंह ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत खेत में करंट दौड़ाने वाले मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। और अलग-अलग धाराओं में उस पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। जिसमें 7 साल तक सजा हो सकती है। मोहन सिंह की शिकायत पर NPCL ने प्लॉट की बिजली भी काट दी है।

READ: Noida Extension-stellar jeevan-electric current-3 dead-big news