Noida एक्सटेंशन की मॉडल वंशिका चोपड़ा का आखिरी सपना..जरूर पढ़िए

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना..आसमान से भी ऊंचे सपने..ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वाली मॉडल वंशिका चोपड़ा..किसी एक की गलती से उसके सपने शीशे की तरह टूटकर चकनाचूर हो गया..11 जून को नोएडा फिल्म सिटी में हुए दर्दनाक हादसे ने वंशिका की जान ले ली। वंशिका की अचानक मौत से परिवार सदमे में है। दोस्तों-रिश्तेदारों में मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें: सुपरटेक से बुरी ख़बर..IT इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया

वंशिका ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की गौर सिटी(Gaur City) 2 की सोसायटी दिव्यांश फ्लोरा(Divyansh Flora) में अपने परिवार के साथ रहती थीं। https://khabrimedia.com/ को मिली जानकारी के मुताबिक वंशिका अपने सोसायटी वालों से हमेशा कहती थी कि एक दिन वो 70mm पर्दे पर नज़र आएंगी। और आप लोग मेरी फिल्म जरूर देखने आना।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: वाह रे बिल्डर..एक फ्लैट दो खरीदारों को बेचा!

भाई के साथ वंशिका चोपड़ा
क्या है मामला

दरअसल 11 जून रविवार को लक्ष्मी स्टूडियो में ऑल इंडिया रनवे के नाम से फैशन शो आयोजित किया गया था। इसी शो में 24 साल वंशिका अरोड़ा भी हिस्सा ले रह थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे मॉडल बारी-बारी से रैंप पर कैटवॉक कर रहे थे तभी अचानक स्टेज के ऊपर लाइट लगाने वाला लोहे का जालीनुमा स्ट्रक्चर मॉडल वंशिका चोपड़ा के ऊपर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे से वंशिका बुरी तरह से घायल हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में मॉडल वंशिका के साथ आगरा के रहने वाले बॉबी राज भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 35 साल के बॉबी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद से लगातार पुलिस आयोजकों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही पुलिस की टीम शो ऑर्गेनाइजर और लाईटिंग ट्रस्ट लगाने वाले से पूछताछ कर रही है. इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-