Vishal Pandey ABP News

TV पत्रकार विशाल पांडेय की नई और धमाकेदार शुरुआत

Spread the love

टीवी मीडिया से बड़ी खबर आ रही है। टीवी जर्नलिस्ट और एंकर विशाल पाण्डेय (Vishal Pandey) ने नई शुरुआत कर दी है। विशाल पाण्डेय ABP News के साथ जुड़ गए हैं। विशाल पाण्डेय का ओहदा एसोसिएट एडिटर/एंकर (Associate Editor/Anchor) का है। आपको बता दें विशाल पाण्डेय इसके पहले कुछ समय के लिए NDTV इंडिया के साथ जुड़े थे। उसके पहले विशाल करीब 11 साल से ज़ी मीडिया से जुड़े हुए थे।
ये भी पढ़ेः नहीं रहे News18 के पत्रकार रणविजय सिंह

मीडिया में अपने करियर की शुरुआत विशाल ने Zee मीडिया चैनल से की थी। इस संस्थान में रहते हुए कई बड़े असाइनमेंट कवर कर चुके विशाल ने हाल ही में इजरायल युद्ध कवर किया था। आपको यह भी बता दें कि ‘जी न्यूज’ में विशाल एंकर के तौर पर भी कार्यरत थे और वीकेंड पर ‘ताल ठोक के’ शो होस्ट करते थे। इसके अलावा वह श्रीलंका इकोनॉमी संकट, टर्की का भूकंप, नेपाल भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर कर चुके है।

ये भी पढ़ेः India Daily Live में वरिष्ठ पत्रकार पशुपति शर्मा की एंट्री

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले विशाल पाण्डेय के बारे में कहा जाता है कि वह ग्राउंड रिपोर्टिंग में एक्सपर्ट हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति को बहुत अच्छे से कवर करते हैं। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। उन्होंने 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव कवर किया है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से विशाल पाण्डेय को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।