NDTV लॉन्च कर रहा है एक और रीजनल चैनल..बड़े पैमाने पर होगी भर्ती  

Spread the love

पहले ‘NDTV राजस्थान’ और ‘NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़’ की लॉन्चिंग के बाद एनडीटीवी जल्द ही NDTV मराठी चैनल लॉन्च करने जा रहा है। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, ‘NDTV मराठी’ 01 मई 2024 को लॉन्च किया जाएगा। न्यूज ब्रॉडकास्टर एनडीटीवी का ये तीसरा रीजनल चैनल है। जिसके लिए बड़े पैमाने पर भर्ती शुरू की जाएगी।

एनडीटीवी ग्रुप ने पिछले साल दिसंबर में अपना बिजनेस न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ (NDTV Profit) को भी फिर से लॉन्च किया था।