Nayab Saini

Nayab Saini बनेंगे हरियाणा के नए CM!

Spread the love

बीजेपी की हरियाणा में हैट्रिक, दूसरी बार सीएम बनेंगे Nayab Saini

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव का नतीजा आ गया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर नया रिकार्ड बनाई है। इसी बीच खबर आ रही है कि हरियाणा (Haryana) में 12 अक्टूबर को बीजेपी की नई सरकार का शपथ हो सकता है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। 12 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व है। चुनाव के नतीजों पर सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि ये सब पीएम मोदी की वजह से हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Haryana में तीसरी बार BJP सरकार!

Pic Social media

आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझानों या नतीजों में बीजेपी (BJP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी राज्य की 90 में से 50 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है।

जानिए कौन होगा मुख्यमंत्री

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में बीजेपी की जीत के बाद यह सवाल उठ रहा है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेगा। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि बीजेपी की ओर से कहा गया है कि नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को अपनी सीएम चेहरा घोषित कर दिया था। नायाब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें, बीजेपी ने इसी साल मार्च महीने में मनोहर लाल खट्टर को हटाकर ओबीसी समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी को हर‍ियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। सैनी को सीएम बनाना बीजेपी के लिए काफी फायदेमंद रहा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: निवेश से पैदा होंगी 10 लाख नौकरियां! CM Bhajanlal का दावा

Pic Social media

लाडवा सीट से जीते सीएम सैनी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार सैनी को इस सीट पर कुल 70 हजार 177 वोट मिले। उन्होंने 16 हजार 54 वोटों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की। वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार मेवा सिंह दूसरे नंबर पर रहे। मेवा सिंह को कुल 54 हजार 123 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चीमा को कुल 11 हजार 191 वोट मिले।

Pic Social media

सीएम सैनी की राजनीतिक यात्रा

मुख्यमंत्री नायब सैनी की राजनीतिक यात्रा असल मायने में 2002 में शुरु हुई। इस साल उनको हरियाणा में बीजेपी के युवा मोर्चा का कामकाज देखने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष के तौर पर काम किया और 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बनाए गए। साल 2014 में वे नारायणगढ़ सीट से विधायक बने और फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए। इनके पास खनन मंत्रालय था। इसके अगले 3 साल के बाद पार्टी ने 2019 में उनको कुरुक्षेत्र से सांसदी का चुनाव लड़ाया। नायब सैनी की बड़े ओबीसी नेता के तौर पर माना जाता है। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें हरियाणा बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। और मार्च 2024 में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मेरठ की CCU यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

नायब सिंह सैनी का जन्म अम्बाला के गांव मीज़ापुर माजरा में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था। वह अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के रहने वाले है। नायब सिंह सैनी की उम्र 54 साल है। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून यानी कि एलएलबी की पढ़ाई की है। नायाब सिंह एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) के बी.आर.अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की।