MP POLITICS:मध्यप्रदेश में चुनावी शोर..किसका चलेगा ज़ोर ?

Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

मध्य प्रदेश में भी सभी पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कसने लगी हैं। बीते कल यानी मंगलवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा कोर कमेटी की इस बैठक में कई खास मुद्दों पर चर्चा की हुई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए रोडमैप पर भी विचार किया गया।

PIC-Social Media

बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा के एमपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बताया कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गयी थी। आगे उन्होंने बताया कि बैठक में अलग-अलग समूहों को जो काम दिए गए थे, उनकी समीक्षा की गई है। हम सब लोगों ने चुनाव की तैयारियों पर भी समीक्षा की है।

PIC-Social Media


इन मुद्दों पर चुनाव में जोर देगी भाजपा
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक से तय होगया कि भाजपा किन मुद्दों पर पर ज्यादा केन्द्रित होकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और किन मुद्दों पर विपक्ष को घेरने वाली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अनुसार आने वाला चुनाव विकास और गरीब कल्याण के बिंदुओ पर भाजपा चुनाव लड़ेगी।

इसके साथ ही भाजपा हर विधानसभा में सम्मेलन आयोजित करेगी। साथ ही युवा मोर्चा के माध्यम से विधानसभा के हर गांव गांव तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार भाजपा का संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं पर बनेगा। इसको लेकर बैठक में 51 प्रतिशत वोट शेयर, बूथ विजय का संकल्प पर भी चर्चा हुई है।

51 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जो जन आकांक्षाएं हैं उनका संकल्प पत्र बनाकर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उतरेगी। वीडी शर्मा ने बताया कि हर विधानसभा में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन भी आयोजित कराये जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो बीमारू राज्य था, उसी राज्य को भारतीय जनता पार्टी ने विकसित राज्य बनाया है। अब भाजपा उसे स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेगी और एक बार सरकार बानाएगी।

READ: CM Shivraj singh chauhan-MP BJP-CONGRESS- khabrimedia- Top news-Latest political news-Latest Entertainment News-Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi