MP News: CM Mohan Yadav's visit to Delhi, created a stir in the political circles of Madhya Pradesh, know the reason...

MP News: CM Mohan Yadav का दिल्ली दौरा, मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, जानिए वजह…

Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) आज (सोमवार) दिल्ली (Delhi) दौरे पर है। उनके इस दौरे से मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसके कई मायने निकाले जा रहे है। हालांकि, मोहन यादव (Mohan Yadav) राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नक्सलवाद के मुद्दों पर हो रही बैठक में शामिल होने आ रहे है।

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) नक्सली प्रभावित राज्यों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज (सोमवार) नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) दिल्ली आ रहे है। मध्य प्रदेश के अलावा इस बैठक में सात राज्यों के मुख्यमंत्री और शामिल होंगे। इस बैठक झारखंड (Jharkhand), तेलंगाना (Telangana), ओडिशा (Odisha), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), बिहार (Bihar), महाराष्ट्र (Maharashtra) और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के सीएम (Chief Minister) मौजूद रहेंगे। इस बैठक में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के विकास सहायता प्रदान करने वाले मंत्रालय के पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार पूरे एक्शन प्लान के साथ है। इस बैठक का नक्सल प्रभावित राज्यों में वामपंथी उग्रवाद पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार की नई रणनीतियों को लेकर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ेंः MP News: ‘लाडली बहना योजना’ को लेकर CM Mohan Yadav कही ये बात….

वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के दिल्ली दौरे से फिर प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश में निगम मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्तियां होने है। प्रदेश में भाजपा का दूसरे चरण का सदस्यता अभियान अंतिम चरण में है। इससे पहले मुख्यमंत्री के दौरे से राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया है।