MP News: BJP serious about membership campaign, CM Mohan Yadav told this to the workers...

MP News: सदस्यता अभियान को लेकर BJP सीरियस, CM Mohan Yadav ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात…

Spread the love

MP News: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) सदस्यता अभियान (Membership Campaign) को लेकर काफी गंभीर है। इसे लेकर सूबे के मुखिया मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि दशहरे (Dussehra) तक सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा करें। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से इसके लिए पूरी ताकत झोंकने की बात कही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि नवरात्रि (Navratri) और पितृ पक्ष (Pitru Paksha) के दौरान ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए जोश-जुनन से काम करें।

ये भी पढ़ेंः MP News: खाद-बीज की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी, CM Mohan Yadav का सख्त निर्देश

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश बीजेपी (BJP) अध्यक्ष वीडी शर्मा (B.D. Sharma) ने कहा है कि 1.05 करोड़ लोगों ने खुद ही मिस कॉल देकर भाजपा (BJP) की सदस्यता ली है। 98 लाख लोग मेंबरशिप फॉर्म भरकर भाजपा (BJP) परिवार के सदस्य बने हैं। सदस्यता अभियान के मद्देनजर टॉप 20 विधानसभाओं में से 6 मध्य प्रदेश की हैं।

वीडी शर्मा (B.D. Sharma) का कहना है कि प्रदेश ने 70 फीसदी टारगेट हासिल कर लिया है। ऐसा करने वाले राज्यों में हम तीसरे नंबर पर हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अब भाजपा (BJP) के कैडर को अब हर बूथ कांग्रेस (Congress) मुक्त बनाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाना किसी जादू से कम नहीं। 

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: कांग्रेस के बाद अब BJP ने बागी नेताओं पर की कार्रवाई, 8 नेता सस्पेंड

इधर, भाजपा युवा मोर्चा ने भी रिकॉर्ड तोड़ युवाओं को जोड़ा है। बता दें कि युवाओं को भाजपा (BJP) में शामिल करने का अभियान दो दिन चला था। बीजेपी पदाधिकारियों का दावा है कि युवा  भाजपा (BJP) को और उसकी नीतियों को पसंद कर रहे हैं।