Mor Pankh

Mor Pankh: घर में मोर पंख रखने के फायदे पढ़ लीजिए

Spread the love

घर में यहां रखें Mor Pankh, होगा लाभ ही लाभ

Mor Pankh: मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक मोर मंख को घर में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है। बहुत से लोग कॉपी और किताबों के अंदर मोर पंख रखते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने घरों में भी मोर पंख (Mor Pankh) रखना पसंद करते हैं क्योंकि मोर पंख (Mor Pankh) को लेकर माना जाता है कि इससे आर्थिक लाभ होता है। मोर (Peacock) को धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती के साथ जोड़कर भी देखा जाता है। अगर घर के सदस्यों की तरक्की रुक गई है तो अपने घर में मोर पंख जरूर रखें। इसके शुभ प्रभाव से घर में धन का आगमन होने लगता है। आइए विस्ता से जानते हैं घर में मोर पंख रखने के फायदे…
ये भी पढे़ंः Crorepati Tips: घर में पायदान के नीचे रखें ये चीज..घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक घर में मोर पंख रखने के लिए सबसे अच्छी जगह दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा होती है। अपने घर में कोशिश करें कि मोर पंख को दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा में ही रखें। इससे पति-पत्नी के बीच सम्बध भी बेहतर होते हैं और दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल भी बना रहता है। इसके साथ ही अगर आपके बेडरूम में इनडोर प्लांट हैं, तो आप गमले में भी मोर का पंख सजाकर रख सकते हैं। इस गमले को दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर रखें।

यहां रखें मोर पंख होगा खूब धन लाभ

अगर आप धन लाभ चाह रहे हैं तो आप घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में इसे रख सकते हैं क्योंकि पश्चिम दिशा मां लक्ष्मी की मानी गई है, वहीं उत्तर दिशा कुबेर देव की कहलाती है। इस दिशा में मोहर पंख रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और खूब धन वर्षा होने लगती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

शनिदेव की कृपा पाने के लिए यहां रखें मोर पंख

अगर आप पर शनिदेव की वक्र दृष्टि है तो आप अपने घर में किसी ऐसे स्थान पर मोर पंख छिपाकर रख दें, जहां ये किसी को नजर न आए। इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।

निगेटिविटी दूर करने के लिए

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोरपंख को घर में रखने से निगेटिवटी दूर होती है। इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर एक लाल कपड़े में लपेटकर मोरपंख टांग सकते हैं। इससे लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इस जगह रखें कपूर..मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

सुख-समृद्धि के लिए

अगर आप घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं तो घर के पूजा स्थान पर मोर पंख रखें और हर दिन विधि विधान से पूजा भी करें। इससे आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।

गरीबी भगाने के लिए यहां रखें मोर पंख

किसी शुभ मुहूर्त में मोर पंख को घर लेकर आएं और इसके ऊपर गंगाजल और केसर छिड़क कर इसे अपनी तिजोरी या गल्ले में रखें। इससे जल्दी ही आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।