Mohan Yadav: Hey brother! If you commit a scam, you will definitely go to jail...CM Mohan Yadav

Mohan Yadav: अरे भईया! घोटाला करोगे, तो जेल जाओगे ही…CM Mohan Yadav 

Spread the love

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने झारखंड (Jharkhand) के दुमका (Dumka) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैंने बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) में अपने राज्य के लोगों, महिलाओं, किसानों और आम लोगों की बेहतरी के लिए कामना की है। इसके साथ ही, हेमंत सरकार बदलने का भी आशीर्वाद मांगा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav)  ने कांग्रेस (Congress) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत (Hemant) के चटटे-बटटे इस राज्य को लूटने में लगे हैं। जमानत पर छूटने के बाद भी जनता से किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। इस सरकार ने एक हजार का मनरेगा घोटाला (MNREGA Scam), तीन सौ करोड़ का जमीन (Land) और एक हजार करोड़ का खनिज घोटाला (Mining Scam) किया है। यह बात सीबीआई (SBI) और प्रर्वतन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आई है।

ये भी पढ़ेंः MP News: सदस्यता अभियान को लेकर BJP सीरियस, CM Mohan Yadav ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात…

कांग्रेस (Congress) के सांसद के घर से मिला 300 करोड़ और PA के नौकर के घर से 35 करोड़ रुपया मिला है। यह पैसा जनता से लूटा गया है। जब एक नौकर के घर से इतना पैसा मिलता है तो, अंदाजा लगाइए और कितना पैसा इन लोगों के पास होगा।

PIC Social Media

कांग्रेस और झामुमो को सबसे भ्रष्ट और बेईमान गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं कि भाजपा (BJP) ने उन्हें (हेमंत) को जेल भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पहले ही कह चुके हैं कि बेईमानी करने वालों को जेल जाना ही होगा। झारखंड में इंडी गठबंधन (INDI Alliance) के जो लोग हैं, वे जेल में या फिर जमानत पर हैं। भाजपा को गाली देते हैं। अरे भईया! घोटाला करोगे, तो जेल तो जाना ही होगा।

ये भी पढ़ेंः Haryana Elections 2024: ‘राम’ और ‘रोम’ की संस्कृति में यही है अंतर…CM Yogi ने भिवानी में बताया…जानिए क्या?

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि हेमंत सरकार (Hemant Government) ने बांग्लादेशी (Bangladeshi) और रोहिंग्या (Rohingya) को बढ़ावा दिया है। जिस कारण आदिवासियों की आबादी 44 से घटकर 28 फीसद रह गई है। धर्म विशेष के लोगों को राज्य में बुलाकर आदिवासियों के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा पेशा कानून को मजबूत बनाकर जंल, जंगल और जमीन को बचाना चाहती है। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जब तक चुनाव नहीं हो जाता हे, तब तक संकल्प लें कि किसी भी हालत में इस सरकार को बदलना है।