Noida Police

Noida Police कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल..इन अधिकारियों के बदले गए कार्यक्षेत्र, लिस्ट देखिए

Spread the love

Noida Police कमिश्नरेट में हुआ बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों के बदल गए कार्यक्षेत्र

Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट (Noida Police Commissionerate) में पीपीएस अधिकारियों (PPS Officers) का बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है। यह कदम प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है।

ये भी पढ़ेंः Noida: दस साल का इंतजार खत्म, 15 सिंतबर को एक हजार बायर्स को मिलेगा अपना घर

Pic Social Media

नोएडा जोन में दो महिला अधिकारी

इस बड़े फेरबदल में कुल 8 वरिष्ठ अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्त किया गया है। शैव्या गोयल, जो पहले सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा के पद पर कार्यरत थीं, अब सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा का पद संभालेंगी। ट्विंकल जैन को एक महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है, जहां वे सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय नोएडा के साथ-साथ पुलिस लाइन्स का भी कार्यभार देखेंगी।

सेंट्रल नोएडा में भी कई बदलाव

सेंट्रल नोएडा (Central Noida) में भी कई बदलाव हुए हैं। राजीव कुमार गुप्ता को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम सेंट्रल नोएडा का पदभार सौंपा गया है, जबकि दीक्षा सिंह अब सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा के रूप में कार्यभार संभालेंगी। बी.एस. वीर कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Delhi से Gurugram जाने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है

ट्रैफिक विभाग में इनकी हुई तैनाती

ग्रेटर नोएडा और ट्रैफिक विभाग में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। अरविन्द कुमार अब सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रेटर नोएडा के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हेमन्त उपाध्याय को नोएडा और सौम्या सिंह को ग्रेटर नोएडा का यातायात प्रभारी बनाया गया है।

कानून से कोई समझौता नहीं होगा

आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने का निर्देश पुलिस कमिश्नर की तरफ से दिया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अपराध और आपराधिक घटनाओं को रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है और इसे ध्यान में रखते हुए यह स्थानांतरित किए गए हैं।

Pic Social media