Lok Adalat

Lok Adalat: माफ करवाना है Challan तो सिर्फ आज तक का समय है आपके पास

Spread the love

ट्रैफिक Challan को लेकर जरूरी खबर है। अगर आपका भी चालन माफ करवाना है तो सिर्फ आज तक का समय आपके पास है।

Lok Adalat: ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) को लेकर जरूरी खबर है। अगर आपका भी चालन माफ करवाना है तो सिर्फ आज तक का समय आपके पास है। वहीं गाड़ी चलाते वक्त कई बार तो पता भी नहीं चलता और हजारों रुपये का ट्रैफिक Challan कटने का मैसेज आ जाता है। चालान कटने के बाद बहुत से लोग तो इस वजह से भी E Challan नहीं भरते हैं कि Lok Adalat में सभी पेंडिंग चालान एक ही बार में निपटा देंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः महज ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, अक्टूबर में खुल जाएगा ये Expressway!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि Lok Adalat लगने से पहले टोकन दिया जाता है, बिना टोकन लिए Lok Adalat में नहीं जा सकते हैं। इस बार भी 9 सितंबर सुबह 10 बजे से टोकन मिलने शुरू हुए, लेकिन टोकन लिमिटेड ही थे जिस वजह से सभी टोकन तुरंत ही लोगों ने बुक कर लिए। जिन लोगों को टोकन मिल गया है वह अब 14 सितंबर को लगने वाली Lok Adalat में जा सकते हैं।

आज यानि 14 सितंबर लगेगी विशेष अदालत

देशभर में 14 सितंबर के दिन नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat) लगने जा रही है। इस अदालत में कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी केस की सुनवाई करा सकता है। इस दिन अदालत ज्यादातर मामलों पर फैसला कर निपटा दिया जाता है। इस अदालत में ऐसे केसों की सुनवाई के लिए अप्लाई किया जाता है जो समझौता योग्य हों। इस दौरान उन केसों पर सुनवाई की जाएगी जिनके कोर्ट में जाने की संभावना है। वहां जाने से पहले इस नेशनल Lok Adalat में केस की सुनवाई करवा सकते हैं।

Lok Adalat से लोगों को होगा फायदा

Lok Adalat लगाने का सबसे बड़ा कारण तो यही है कि सरकार लोगों को पेंडिंग चालान से राहत देना चाहती है। Lok Adalat जाकर कार चालक चालान की राशि को कम करवा सकते हैं। कई बार तो Lok Adalat में चालान भी माफ हो जाता है। ध्यान दें कि Lok Adalat में जो भी मामले निपटाए जाते हैं, उनका फैसला अंतिम होता है जिसके खिलाफ आप अपील नहीं कर सकते हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः खुशखबरी! अब AIIMS में मरीजों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, वजह जान लीजिए

स्लिप को साथ ले जाना न भूलें

टोकन मिलने के बाद टोकन स्लिप जनरेट होती है जिसमें कोर्ट डिटेल्स पहुंचने का सही समय, कोर्ट नंबर आदि कई जरूरी डिटेल्स का जिक्र होता है। Lok Adalat वाले दिन घर से निकलने से पहले स्लिप को साथ ले जाना न भूलें।

14 दिसंबर 2024 को लगेगी अगली Lok Adalat

टोकन के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) या DSLSA या अपने राज्य पुलिस की आधिकारिक साइट पर रजिस्ट्रेशन कर टोकन ले सकते हैं। अगर इस बार आप लोगों को टोकन नहीं मिला है तो अब आप लोगों को अगली Lok Adalat लगने का इंतजार करना होगा। सितंबर के बाद अब अगली Lok Adalat 14 दिसंबर 2024 को लगेगी।