crocodile in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: विशालकाय मगरमच्छ का वीडियो देखिए

Spread the love

Lakhimpur Kheri में शारदा नदी उफान पर..बाढ़ के पानी में बहता हुआ मगरमच्छ गांव तक पहुंचा

सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri News: बारिश के दिनों में अक्सर ऐसा होता है जब नदी या तालाब का पानी उफान पर होता है। और पानी के बहाव में खतरनाक जीव-जंतु बहते हुए गांव तक पहुंच जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल यूपी के लखीमपुर खीरी(Lakhimpur Kheri) का है। जहां इन दिनों शारदा नदी उफान पर है। जिसकी वजह से पलिया भीरा स्टेट हाईवे पर लबालब पानी भर गया है। इसी हाईवे पर एक विशालकाय मगरमच्छ पानी में नजर आया।

ये भी पढ़ें: जब UP के लखीमपुर खीरी में अचानक पहुंच गया अजगर

जैसे ही गांव वालों ने ये नजारा देखा, उनके होश उड़ गए। गांववालों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बीच प्रशासन ने गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मगरमच्छ से दहशत में गांववाले

12 जुलाई की दोपहर बाढ़ के पानी में बहकर आए मगरमच्छ ने गांव किनारे 13 साल के कुलदीप को दबोच लिया और नाले में ले गया। हाथ चबाकर उसकी जान ले ली थी। कुलदीप की जान चली जाने के बाद भी वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए। गांव वालों का मानना है कि मगरमच्छ अभी तक नाले के आसपास पानी में रह रहा है।