Vastu Tips: जानिए घर में टूटे हुए बर्तन रखने से क्या होता है? क्यों न रखें टूटे – फूटे बर्तन

Spread the love

Vastu Tips: हम में से बहुत सारे लोगों की ये आदत होती है कि चीजों को खराब हो जाने के बाद भी वे उसे फेंकते नहीं है, बल्कि इस्तेमाल करते हैं। स्पेशली कुछ लोग टूटे हुए बर्तन, कप, ग्लास या अन्य दूसरे बर्तन का यूज करते हैं।

ऐसे में वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) के अनुसार इससे घर में वास्तु दोष लगता है। टूटी हुई चीजों को रखने से घर में नेगेटिविटी चारों दिशाओं में फैल जाती है। इसका असर भी आपको देखने को मिलता है। ऐसे में जानेंगे कि घर में टूटे फूटे बर्तन को क्यों नहीं रखना चाहिए?

pic: social media

टूटे बर्तन को घर पर रखने के क्या होते हैं वास्तु टिप्स

ज्योतिष के अनुसार मानें तो घर में टूटे और दरार वाले बर्तन को कभी भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसे बर्तनों में खाना खाने और अन्य दूसरे लोगों को खिलाने से बिना वजह की समस्याएं बढ़ती चली जाती हैं। वहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें भी बनी रहती है। इसलिए दरार वाले बर्तनों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि आपके घरों में भी टूटे हुए बर्तन काफी सारे एकत्रित हैं तो उन्हें आज ही घर से बाहर कर दें।