नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया
Calender Vastu Tips: बात करें वास्तु शास्त्र की तो ये एक बेहद पुराना भारतीय विज्ञान है। वास्तु शास्त्र में आपको जीवन जीने के सही तरीकों के बारे में खुलकर बताया भी गया है। वहीं, इसमें समय और दिशा का अपना अलग ही महत्व दिया गया है। इसमें कैलेंडर का भी महत्व है। इसका उपयोग वास्तु शास्त्र में शुभ मुहूर्त और दिन चयन के लिए किया जाता है। वास्तु में ये भी बताया गया है कि जिस चीज को हम ज्यादा देखते हैं, उसके अधिक नजदीक पहुंच जाते हैं। इसलिए घर में कैलेंडर को रखने से पहले अच्छे से जांच परख कर लेनी चाहिए।
Pic: Social Media
देवी देवता के तस्वीरों वाला कैलेंडर
यदि कैलेंडर में देवी देवताओं की तस्वीर है तो पुराने होने के बाद इसे सम्मान सहित बहते हुए पानी में विसर्जित कर देना चाहिए।
नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न करने वाला कैलेंडर
लड़ाई झगड़े, युद्ध, प्राकृतिक विनाश, सूखा जंगल जैसी चीजें दर्शानें वाले कैलेंडर का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। याद रखें कि मुख्य द्वार पर भी कैलेंडर को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ये पूरे घर में नकारात्मकता उत्पन्न करते हैं।
सकारात्मक ऊर्जा के लिए कैलेंडर
घर में लगाने के लिए हमेशा ऐसे कैलेंडर का चयन करना चाहिए जो कि खुशहाली, विकास, संपन्नता को प्रदर्शित करें। जैसे की प्रकृति की खूबसूरती, फूलों या पक्षियों की तस्वीरें। ये सारी चीजें सकारात्मक ऊर्जा को पैदा करती हैं।
Vastu Tips:घर में तोते लाते हैं सुख-समृद्धि..ये है ख़ास वजह
पुराना कैलेंडर
यदि कैलेंडर फट जाए या पुराना हो जाए, तो उसे जल्द से जल्द बदल दें। वहीं,ध्यान में रखें कि हर एक महीने के अंत में कैलेंडर के फ्रंट पेज को बदल देना चाहिए क्योंकि इससे समय के साथ चलने की प्रेरणा मिले।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में खुशहाली, तरक्की चाहिए तो ये टिप्स अपनाएं
कैलेंडर के लिए क्या होनी चाहिए सही दिशा
दरअसल, घर में पूर्व और उत्तर दिशा में रखे हुए कैलेंडर से पॉजिटिविटी मिलती है। वास्तु के मुताबिक कैलेंडर को लगाने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा सबसे उत्तम बताया गया है।