500 साल बाद अद्भुत संयोग..इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

Spread the love

आज यानी 20 अप्रैल का सूर्यग्रहण कई मायनों में ख़ास है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 500 साल बाद ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है।

कब शुरू होगा सूर्यग्रहण ?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 7 मिनट से शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं इस सूर्य ग्रहण से पहले ही सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बेहद महत्व रहता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी दैनिक हलचल में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। इसका परिवर्तन न केवल धन संबंधी मामलों में देखने को मिलता है, बल्कि स्वास्थ्य, कारोबार हर चीज पर पड़ता है। राशि परिवर्तन के दौरान यह ग्रह अलग-अलग प्रकार के योग भी बनाते हैं।

कुछ योग बेहद शुभ माने जाते हैं। जिससे लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राशि बदलने पर कई लोगों की किस्मत भी चमक उठती है और कभी-कभी इसके विपरीत भी हो जाता है। हालांकि इस साल ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से 20 अप्रैल को एक दुर्लभ योग बन रहा है। ये योग केदार योग के नाम से जाना जाता है।

चंद्रमा के गोचर के कारण बन रहा है योग

गुरु चंद्रमा के गोचर के कारण यह दुर्लभ और शुभ योग बन रहा है। जिसके चलते गुरू अपना स्थान बदल रहे हैं। ऐसे में लगभग 500 सालों बाद ऐसा योग बन रहा है। जिसकी वजह से सभी राशि के जातकों को इसका लाभ मिलने वाला है, लेकिन मूलत: तीन राशियां ऐसी है। जिस पर इस योग का कुछ ज्यादा ही प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते है उन राशियों के बारे में जिनको इस योग का शुभ और अच्छा फल मिलने वाला है।

  1. मेष राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग के कारण मेष राशि वालों को विशेष धन लाभ होने वाला है। आज इस राशि के जातक अपनी लगन और मेहनत से सभी टारगेट को पूरा करते हुए आसानी से सफलता प्राप्त कर लेंगे।जिसकी वजह से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। इस योग के कारण इस राशि वालों के भाग्य के द्वार खुलने वाले है।
  2. 2. सिंह राशि: 20 अप्रैल को सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियां आने के आसार हैं। ग्रहों की चाल के परिवर्तन के कारण सिंह राशि वाले जातकों को इस दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ मनचाही जगह स्थानांतरण मिल सकता है। साथ ही व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने वाला है।
  3. 3. धनु राशि: केदार योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में बेहद परिवर्तन होने वाला है। ये परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मक रहने वाला है। इस योग के कारण इस राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही घरेलू संबंध मधुर होंगे। वहीं पत्नी की साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। इस राशि के जातक धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे। वो धर्म के कार्यों में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे।