अभिषेक पांचाल की नई पारी का आगाज़

Spread the love

भारत 24 में संक्षिप्त और शानदार पारी खेलने के बाद पत्रकार अभिषेक पांचाल अपनी नई मंज़िल पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने देश के सबसे तेजी से बढ़ते न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत(Times Now Navbharat) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें: नए सफर पर एंकर अपूर्वा श्री..यहां आएंगी नज़र

अभिषेक को यहां रनडाउन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले अभिषेक ‘भारत 24’ में बतौर सीनियर प्रॉड्यूसर कंट्रोल रूम में बेहद अहम ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। भारत24 से पहले अभिषेक रिपब्लिक भारत(Republic Bharat)  से भी जुड़े रहे।

अभिषेक पाचांल 5 साल ‘न्यूज 18 इंडिया’ से जुड़े रहे। वहां वो ,’सौ बात की एक बात’ का हिस्सा रहे और बाद में नेटवर्क 18 के फ़्रंट इंजन यानी टिकर का ज़िम्मा बेहद संजीदगी से संभाला।

ये भी पढ़ें: ‘इंडिया डेली’ के बुके में नई एंट्री

2008 में ‘S1 TV’से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में कदम रखने वाले अभिषेक पांचाल को 16 साल का अनुभव है। रिपब्लिक भारत और NEWS18इंडिया के अलावा पूर्व में वो ‘NYUSU डिजिटल’, ‘न्यूज़ एक्सप्रेस (6 साल)’, ‘भास्कर न्यूज़’ और ‘फोकस न्यूज़’ में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले अभिषेक को उनके शानदार वॉइस ओवर के लिए भी जाना जाता है। अभिषेक ने 2007 में बैचलर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की थी।

खबरीमीडिया की तरफ से अभिषेक पांचाल को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Abhishek Panchal, Times now Navbharat-Bharat24, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism,