Jharkhand: गोड्डा की गद्दी पर कौन बैठेगा..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

Spread the love

AajTak Godda News: भगवान शिव और शक्ति की उपासना का केन्द्र कहे जाने वाले देवघर में सियासी पारा चरम पर है। लोकसभा चुनाव को लेकर देवघर में तैयारियां जोरों पर है।
झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट (Godda Lok Sabha Seat) पर बीजेपी का दबदबा है। यह सीट साल 1962 में अस्तित्व में आई थी। उस समय तब झारखंड राज्य अलग नहीं हुआ था। बंटवारे के बाद इस सीट पर पांच लोकसभा चुनाव हुए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। निशिकांत दुबे यहां से 2009 और 2014 में सांसद चुने गए थे। क्या इस बार फिर बीजेपी चौथी बार चुनाव जीतने में सफल हो पाती है या नहीं। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap) पहुंची गोड्डा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः ममता के गढ़ में किसका होगा राजतिलक..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

इस बार गोड्डा लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के निशिकांत दुबे और प्रदीप यादव कांग्रेस के बीच में हैं।

देवघर जाएं और बाबा की पूरी न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप ने भी बाबा भोलेनाथ की पूजा के साथ देवघर (Deoghar) में कार्यक्रम की शुरूआत कीं।
पहला सवाल जब किया गया तो जबाव आया कि विकास की गंगा यहां बह रही है। राज्य सरकार के लाचारी के कारण यहां कई काम रुके हुए हैं। एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि 15 साल से यहां जो लगातार विकास हो रहा है, उससे हम लोग बहुत खुश हैं और यह चाहते हैं कि विकास होता रहे, इसलिए हम चाहते हैं कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। अबकी बार 400 पार।

एक महिला से सवाल किया गया तो जवाब आया कि फिर से मोदी सरकार आएगी, मोदी सरकार सबको साथ लेकर चलने का काम की है, सबको मदद मिली है मोदी सरकार में। सबकी रक्षा-सुरक्षा देश के साथ विदेश में भी मोदी सरकार के समय डंका बज रहा है।

एक युवक ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा पढ़ाई को लेकर है। प्रधानमंत्री जी बहुत अच्छे काम कर रहे हैं। निशिकांत दुबे जी ने यहां खूब काम किए हैं। इसको देखते हुए गोड्डा की जनता एक बार फिर से निशिकांत दुबे को सांसद बनाने जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बिहार के हाजीपुर में चाचा का क़िला भेज देंगे चिराग़? देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

एक दूसरे युवक ने कहा कि इस बार मोदी जी आएंगें तो रोजगार मिलेगा। तीसरी बार रोजगार। यहां के सांसद ने सड़क के साथ रेल लाइन की भी सुविधा को बेहतर किए।

गोड्डा लोकसभा सीट का सियासी समीकरण

गोड्डा लोकसभा सीट (Godda Lok Sabha Seat) पर पिछड़ी जातियों और मुस्लिमों का दबदबा रहा है। पिछड़ी जातियों की गोलबंदी के कारण बीजेपी यहां अच्छा प्रदर्शन करती आई है। गोड्डा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यह लोकसभा सीट गोड्डा, देवघर और दुमका जिले में फैली है। यह क्षेत्र कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां कोयला खदान ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के तहत एशिया की सबसे बड़ी ओपन-पिट राजमहल कोलफील्ड्स है।

2019 का परिणाम

बात करें 2019 लोकसभा चुनाव की तो इस चुनाव में गोड्डा सीट से बीजेपी के निशिकांत दुबे ने अपनी जीत दोहराई, उन्हें 6,37,610 वोट मिले थे। जेवीएम(पी) के प्रदीप यादव को 4,53,383 वोट मिले और बसपा जफ़र ओबैद को मात्र 17,583 वोट मिल पाए।

2014 का परिणाम

इस लोकसभा चुनाव में गोड्डा सीट से बीजेपी के निशिकांत दूबे ने जीत दर्ज की, उनको 3.80 लाख वोट मिले थे। कांग्रेस के फुरकान अंसारी को 3.19 लाख वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे झामुमो के प्रदीप यादव को 1.93 वोटों से संतोष करना पड़ा था।