Jharkhand: दुमका की जनता का मूड क्या है..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

Spread the love

AajTak Dumka News: दुमका लोकसभा झारखंड की हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के वोटरों का दबदबा माना जाता है। दुमका लोकसभा सीट पर 40 फीसदी आदिवासी, 40 फीसदी पिछड़ी जातियां और 20 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं। आदिवासी और अल्पसंख्यक वोटरों को झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) का परंपरागत वोटर माना जाता है। यही वजह है कि इस सीट से शिबू सोरेन लगातार कई बार चुनाव जीते।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः बशीरहाट में चलेगा दीदी का जादू या BJP लगाएगी सेंध..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की बात करें तो इस चुनाव में यहां के समीकरण में बदलाव देखने को मिला, क्योंकि इस सीट पर मोदी सरकार का असर दिख रहा था। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन के सामने बीजेपी के सुनील सोरेन चुनाव में उतरे थे। इस चुनाव में सबको चौंकाते हुए शिबू सोरेन को सुनील सोरेन ने हरा दिया।

इस बार दुमका (Dumka) की जनता का क्या मूड़ है इसे जानने के लिए आजतक की टीम सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप के साथ दुमका पहुँच गईं।
आजतक की टीम जब यहां पहुती तो यहां के पारम्परिक नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया। और फिर शुरू हुआ सवालों का सिलसिला। आपको बता दें कि इस बार यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा से नलिन सोरेने और बीजेपी की तरफ से सीता सोरेने चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ेंः क्या कहता है मुज़फ़्फ़रपुर का सियासी समीकरण..देखिए आजतक का हेलिकॉप्टर शॉट

पहला सवाल एक महिला से लिया गया तो जवाब आया कि जब सारे विपक्ष एकजुट हो जाएं तो इसका मतलब है कि हमारे देश का राजा ईमानदार है। आज देश को बचाने के लिए मोदी जी को लाना है और इस चुनाव में मोदी जी ही आएंगे।
जब दूसरे व्यक्ति से सवाल किया गया तो जवाब आया कि मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाना है। मोदी जी देश का विकास किए हैं। बेटी की सुरक्षा के लिए, समाज की सुरक्षा के लिए देश की सुरक्षा के लिए मोदी जी को लाना बहुत जरूरी है।
एक दूसरी महिला ने कहा कि इस बार हम फिर मोदी जी को पीएम बनाने जा रहे हैं। नरेन्द्र मोदी जी ने नारी शक्ति के लिए बहुत काम किया है। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी को वोट करके तीसरी बार पीएम बनाने जा रहे हैं।

एक महिला ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए कही कि मोदी सरकार को दस साल में देश को लूटने का काम किया है। जनता के लिए काम सिर्फ़ काग़ज़ों पर है।हम लोगों को तो केवल परेशानी हो रही है। इस बार विपक्षी गठबंधन को वोट करने जा रहे हैं।
एक व्यक्ति ने कहा कि बीजेपी के पास दुमका में अपना प्रत्याशी नहीं है। किराये पर प्रत्याशी लेकर सोच रहे हैं चुनाव जीतेंगे यह संभव नहीं है। इस बार इतिहास बनने जा रहा है। बीजेपी यहां करीब 5 लाख वोटों से हारने जा रही है।

जानिए दुमका को

दुमका लोकसभा सीट से झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और बाबू लाल मरांडी सांसद रह चुके हैं। साल 1989 से ही यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रही है और इस सीट से सात बार से शिबू सोरेन सांसद बनते आ रहे हैं।
1957 में इस सीट से झारखंड पार्टी के देबी सोरेन जीते थे। इसके बाद इस सीट से कांग्रेस के एस. सी. बेसरा लगातार तीन बार (1962, 1967 और 1971) में सांसद बने थे। साल 1977 में यह सीट जनता पार्टी के खाते में चली गई और हेमब्रह्म बटेश्वर जीतने में सफलता पाए। साल 1980 में हुए चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर शिबू सोरेन पहली बार संसद पहुंचे थे। 1984 में यह सीट फिर कांग्रेस के पास आ गई और पृथ्वी चंद किस्कू जीते।

1989 में शिबू सोरेन ने जीत दर्ज की और फिर लगातार तीन बार (1989, 1991 और 1996) झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर सांसद बने। 1998 में इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी बाबू लाल मरांडी जीते। मरांडी 1999 का चुनाव जीतने में सफलता पाए। 2002 में शिबू सोरेन ने दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा का परचम फहराया और जीते।

2019 का जनादेश

2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के सुनील सोरेन सांसद बने, उन्हें 4,84,923 वोट मिले। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन 4,37,333 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सीपीआई (एम) के सेनापति मुर्मू 16,157 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से शिबू सोरेन सातवीं बार जीते थे। उन्होंने बीजेपी के सुनील सोरेन को हराया था। शिबू सोरेन को लगभग 3.35 लाख और सुनील सोरेन को 2.96 लाख वोट मिले थे।